WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Congress Won Pithampur : पीथमपुर नगर पालिका पर कांग्रेस का कब्जा, सेवंती बाई पटेल 2 वोट से जीती!

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद कांग्रेस के पाले में, सुरक्षा के कड़े इंतजाम!

Congress Won Pithampur : पीथमपुर नगर पालिका पर कांग्रेस का कब्जा, सेवंती बाई पटेल 2 वोट से जीती!

वरिष्ठ पत्रकार छोटू शास्त्री की रिपोर्ट 

Dhar : पीथमपुर में नगर पालिका अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हो गई! भारतीय जनता पार्टी की और अधिकृत प्रत्याशी अशोक पटेल को कांग्रेस की सेवंती सुरेश पटेल ने 2 वोट से हरा दिया। कांग्रेस के पप्पू असोलिया पीथमपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।

पीथमपुर नगर पालिका के 31 पार्षदों में अध्यक्ष के लिए निर्वाचन हुआ जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार सेवंती बाई पटेल को 16 मत हासिल हुए। भाजपा के उम्मीदवार अशोक पटेल को 14 वोट मिले और एक वोट निरस्त हो गया। रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेस की सेवंती बाई को विजयी घोषित किया। पीथमपुर में पिछली बार भाजपा की परिषद थी।

चाक-चौबंद व्यवस्था

पीथमपुर पालिका चुनाव को लेकर सुबह 10 बजे से ही प्रक्रिया शुरू हो गई थी। सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए। एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार भी दल बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। जबकि, निर्वाचन प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर प्रियंका मिश्रा की मौजूदगी में हुई।

पीथमपुर नगर पालिका के चुनाव 20 जनवरी को हुए थे। 31 वार्डों में से कांग्रेस ने 17 और भाजपा ने 13 वार्ड जीते। 1 वार्ड निर्दलीय ने जीत लिया। वार्ड 10 से भाजपा की सुनीता सबसे कम वोट से जीती हैं। उन्होंने निर्दलीय श्री राम को 10 वोटों से हराया था। 114 मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया हुई, जिसमें 59.9 प्रतिशत लोगों ने मतों का प्रयोग किया।

गौतम ने कहा ‘ये भाजपा की बड़ी हार’ 

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक बालमुकुंद गौतम ने जीत के बाद कहा कि ये भाजपा की बड़ी हार है। भाजपा ने कांग्रेस के पार्षदों में सेंध लगाने की कोशिश की, जो कामयाब नहीं हुई। औद्योगिक क्षेत्र होने से पीथमपुर नगर पालिका का चुनाव काफी प्रतिष्ठापूर्ण था। कांग्रेस ने ये चुनाव जीतकर बता दिया कि जनता की मानसिकता अब बदल रही है। गौतम ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा की ग़लतफ़हमी को दूर करेंगे, क्योंकि जनता कांग्रेस के साथ है।