IAS अफसरों को करना होगा आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर ट्रेनिंग वर्ना सीआर होगी प्रभावित

262
IAS Officer's Transfer In MP

IAS अफसरों को करना होगा आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर ट्रेनिंग वर्ना सीआर होगी प्रभावित

भोपाल  : प्रदेश के सभी IAS अफसरों को आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर निर्धारित पाठ्यक्र मों की ट्रेनिंग पूरी करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर उनकी वाषिक परफारमेंस रिपोर्ट प्रभावित होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने आईगोट कर्मयोगी पोर्टल का एपीआर से इंटीग्रेशन कर दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी IAS अधिकारियोें को केन्द्रीय कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग नई दिल्ली का पत्र भेजते हुए कर्मयोगी पोर्टल पर निर्धारित पाठ्यक्रमों की ट्रेनिंग अनिवार्य रुप से करने को कहा है।एमडीओ सीसीए द्वारा निर्धारित पाठयक्रमों में से पचास प्रतिशत कोर्स 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रुप से पूरे करना जरुरी है। सभी अधिकारियों को कहा गया है कि पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण अनिवार्य रुप से पूरा करे ऐसा न करने पर उनकी एनुअल परफारमेंस रिपोर्ट भी प्रभावित होगी। क्योंकि आईपीआर को आईगोर्ट कर्मयोगी पोर्टल से इंटीग्रेट कर दिया गया है।