IAS Promotion in MP: सेलवेंद्रन बने PS, 2010 बैच के 16 अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल मिला

170

IAS Promotion in MP: सेलवेंद्रन बने PS, 2010 बैच के 16 अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल मिला

भोपाल: मध्य प्रदेश में आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है।

एम सेलवेंद्रन सचिव कार्मिक को पदोन्नत कर अब उसी विभाग में प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 2010 बैच के 16 अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल प्रदान किया गया है।

ये अधिकारी हैं: अनय द्विवेदी, कौशलेंद्र विक्रम सिंह,तरूण राठी, कर्मवीर शर्मा,भास्कर लक्षकार, अभिजीत अग्रवाल, आशीष सिंह, छोटे सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, सपना निगम, दीपक कुमार सक्सेना, राम प्रताप सिंह जादौन, बसंत कुर्रे, सुरेश कुमार, चंद्रशेखर वालिंबे और शीलेंद्र सिंह।

पदोन्नत होने के बाद इन सभी अधिकारियों को उनके वर्तमान पद पर ही पे मैट्रिक्स 14 में पदोन्नत करते हुए पदस्थ किया गया है।