IAS Retiring in MP: इसी माह रिटायर हो रहे 2 IAS अधिकारी, कमिश्नर और महिला IAS शामिल

525
CG News
Shortage of IAS Officers

IAS Retiring in MP: इसी माह रिटायर हो रहे 2 IAS अधिकारी, कमिश्नर और महिला IAS शामिल

 

भोपाल: मध्य प्रदेश के 2 IAS अधिकारी इसी माह अप्रैल में रिटायर हो रहे हैं। इनमें कमिश्नर और मंत्रालय में पदस्थ एक महिला अधिकारी शामिल है।

जबलपुर के कमिश्नर अभय कुमार वर्मा और मंत्रालय में पदस्थ अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग शैल बाला मार्टिन इसी माह अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर रिटायर हो रहे हैं। अभय कुमार वर्मा 2007 बैच के और मार्टिन 2009 बैच की IAS अधिकारी हैं।


 IAS Officers from MP Gets Key Post in GoI: केंद्र में पहली बार MP के 10 IAS अधिकारी सचिव पद पर तैनात


 

यह दोनों अधिकारी प्रमोटी IAS है यानी ये पहले राज्य प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए थे और बाद में इनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा में हुआ। दोनों सेवाओं में इन दोनों अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।