IAS Sanskriti Jain: “में भी बाघ” थीम सॉन्ग पर बच्चों के साथ थिरकते नजर आई सिवनी कलेक्टर!

अनुभूति कार्यक्रम में पहुंची सिवनी कलेक्टर ने बच्चों के साथ किया नृत्य,पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया प्रेरित

594

IAS Sanskriti Jain: “में भी बाघ” थीम सॉन्ग पर बच्चों के साथ थिरकते नजर आई सिवनी कलेक्टर!

सिवनी: सिवनी जिले के लखनादौन के बक्सी गांव में वन विभाग द्वारा आयोजित बदलाव थीम पर आधारित अनुभूति कार्यक्रम में एक अनूठा नज़ारा देखने को मिला जिसने अनुभूति कार्यक्रम को बच्चो के लिए यादगार बना दिया. दरअसल इस कार्यक्रम की सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन ने क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के बच्चो के साथ सहभागिता की।

कलेक्टर संस्कृति जैन ने बच्चों के साथ न केवल संवाद किया. बल्कि बदलाव थीम पर बच्चों के साथ नृत्य कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया. और इस तरह यह पल बच्चों के लिए यादगार बन गया. इस कार्यक्रम ने बच्चों को यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण न केवल एक जिम्मेदारी है. बल्कि यह एक आनंदपूर्ण गतिविधि भी हो सकती है.

सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन का यह प्रयास न केवल बच्चों के लिए प्रेरणादायक रहा. बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ.

इस कार्यक्रम में सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन, वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह उईके और संयुक्त वन मंडल अधिकारी गोपाल सिंह ने छात्रों को पेड़ पौधे और वन्य प्राणियों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी.

 

उन्होंने बताया कि पेड़ पौधे और वन्य प्राणियों की सुरक्षा हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे पेड़ पौधे लगाएं और वन्य प्राणियों की सुरक्षा में योगदान करें.

इसके अलावा, कार्यक्रम में प्राकृतिक वातावरण में “मैं हूं बाघ”

के गाने पर जमकर नृत्य किया गया. यह एक बहुत ही रोमांचक और आनंददायक पल था. जिसमें बच्चों के साथ ही

अनुभूति कार्यक्रम में कलेक्टर संस्कृति जैन ने नृत्य किया. उनकी ऊर्जा और उत्साह ने सभी को प्रेरित किया.

कलेक्टर संस्कृति जैन की इस पहल की जमकर सराहना की जा रही है.