IAS Subodh Kumar Singh: सुबोध कुमार सिंह छत्तीसगढ़ के CM के PS होंगे!

726

IAS Subodh Kumar Singh: सुबोध कुमार सिंह छत्तीसगढ़ के CM के PS होंगे!

केंद्र सरकार ने सिंह की सेवाएं मूल कैडर में लौटाई

विनोद काशिव की रिपोर्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों में यह चर्चा जोरों पर है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1997 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण पद मिलने वाला है। सूत्रों के अनुसार उन्हें मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया जा सकता है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने 17 दिसंबर को श्री सिंह को उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया। वापस भेजे जाने से पहले वे इस्पात मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के पद पर कार्यरत थे।