
IAS Transfer: 14 IAS अधिकारियों के तबादले, दो वरिष्ठ अधिकारी मंत्रालय से शिफ्ट किए गए
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने आज 14 IAS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार दो वरिष्ठ अधिकारी मंत्रालय से शिफ्ट किए गए है। इन दो अधिकारियों को मंत्रालय से बाहर करने का मुख्य कारण यह रहा कि वे नवनियुक्त मुख्य सचिव विकास शील से सीनियर IAS अधिकारी हैं। परंपरा अनुसार जूनियर बैच के मुख्य सचिव की तुलना में सीनियर अधिकारी मंत्रालय में पदस्थ नहीं रहते हैं।इसी वजह से इन दोनों अधिकारियों को मंत्रालय से बाहर पदस्थ किया गया है। यह अधिकारी हैं- 1991 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती रेणु पिल्ले अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को अब अध्यक्ष व्यापम के पद पर पदस्थ करते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दूसरे अधिकारी हैं- 1992 बैच के IAS अधिकारी सुब्रत साहू अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग और महानिदेशक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी – इन्हें अब महानिदेशक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के पद पर पदस्थ करते हुए अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है । राजस्व मंडल के वर्तमान अध्यक्ष टोपेश्वर वर्मा 1 अक्टूबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। इन दोनों अधिकारियों के अलावा 12 और अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए हैं। रोहित यादव को नया सचिव जनसंपर्क बनाया गया है।
जितेंद्र यादव को कलेक्टर जिला राजनांदगांव पदस्थ किया गया है। यादव 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
*यहां देखिए पूरी तबादला सूची*






