IAS Transfer in MP: आशीष सिंह बने इंदौर के कलेक्टर, रीवा कमिश्नर सहित 7 IAS अधिकारियों के तबादले

1019
Delhi Administrative Reshuffle

IAS Transfer in MP: आशीष सिंह बने इंदौर के कलेक्टर, रीवा कमिश्नर सहित 7 IAS अधिकारियों के तबादले

 

भोपाल: मध्यप्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश किस्तों में जारी हो रहे हैं।

आज फिर जारी तबादला आदेश में इंदौर के कलेक्टर टी इलैयाराजा को हटाकर मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम का MD बनाया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2010 बैच के अधिकारी आशीष सिंह को कलेक्टर इंदौर बनाया गया है। कोश्लेंद्र विक्रम सिंह प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम अब कलेक्टर भोपाल होंगे। रीवा संभाग के आयुक्त अनिल सुचारी को हटाकर मंत्रालय में सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव संजय गुप्ता अब इंदौर में श्रम आयुक्त होंगे। गोपाल चंद्र डांड को आयुक्त रीवा संभाग बनाया गया है। श्रीकांत बनोट श्रम आयुक्त को अब आयुक्त सह संचालक नगर तथा ग्राम निवेश बनाया गया है।