IAS Transfer in MP: सुखबीर सिंह बने PS PWD, अनिल सुचारी सागर के कमिश्नर

610
Additional Charge and Reshuffle of IAS Officers

IAS Transfer in MP: सुखबीर सिंह बने PS PWD, अनिल सुचारी सागर के कमिश्नर

 

भोपाल: राज्य शासन ने कल देर रात वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं।

संजय कुमार झा सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पदस्थ किया गया है। सुखबीर सिंह मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अब प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग बनाया गया है। रघुराज सचिव मध्य प्रदेश तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग को सचिव श्रम विभाग बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अनिल सुचारी को आयुक्त सागर संभाग बनाया गया है।

मुकेश चंद्र गुप्ता सचिव मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग को वर्तमान कर्तव्य के साथ-साथ सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर का प्रभार भी अतिरिक्त रूप से दिया गया है।

विवेक कुमार पोरवाल प्रमुख सचिव राजस्व विभाग को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुखबीर सिंह के कार्यभार ग्रहण करने पर नीरज मंडलोई अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग, अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त दायित्व से मुक्त होंगे।

इसी प्रकार उमाकांत उमराव PS खनिज साधन एवं पशुपालन विभाग अब श्रम विभाग के दायित्व से मुक्त होंगे।

*देखिए राज्य शासन द्वारा जारी आदेश*

Screenshot 20250702 072924 556