IFS Officers Postings: 4 सीनियर IFS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

31
IFS Transfer List

IFS Officers Postings: 4 सीनियर IFS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 4 सीनियर IFS अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। ओ पी यादव प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक नियुक्त किए गए हैं। शालिनी रैना को कैम्पा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

*कौशलेन्द्र कुमार (IFS 1992):* सीनियर IFS अफसर और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं मूल्यांकन) कौशलेन्द्र कुमार को सरकार ने एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अब छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (SFRTI), रायपुर के निदेशक (Director) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है

*ओ पी यादव (IFS 1995) :* वरिष्ठ आईएफएस ओ पी यादव को अब प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) तथा सह-मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक (Chief Wildlife Warden) के बेहद जिम्मेदार पद पर पदस्थ किया गया है।

IMG 20260612 WA0029

*शालिनी रैना (IFS 2001)* : वर्ष 2001 बैच की वरिष्ठ महिला आईएफएस अधिकारी शालिनी रैना को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में वन मुख्यालय में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन, समन्वय तथा राजपत्रित-अराजपत्रित कार्मिक) जैसे दायित्वों का निर्वहन कर रही शालिनी रैना को अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO – कैम्पा) का अतिरिक्त प्रभार दिया है। *गयामाथेश्वरन व्ही. (IFS 2006):* वर्ष 2006 बैच के आईएफएस अधिकारी माथेश्वरन व्ही. के दायित्वों का भी विस्तार किया गया है। वे वर्तमान में प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं योजना) के साथ-साथ राज्य जैव विविधता बोर्ड तथा राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण में सदस्य सचिव के पदों पर कार्यरत हैं। अब उन्हें वर्तमान पदों के साथ प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास एवं योजना, बजट, लेखा एवं लेखा परीक्षण) का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।