IFS Officers Transfer In MP: कई IFS अफसरों के तबादले

1911

IFS Officers Transfer In MP: कई IFS अफसरों के तबादले

 

भोपाल: राज्य शासन ने दो अलग-अलग सूची में कई IFS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में कई वन मंडल अधिकारी इधर से उधर हुए हैं।

यूके सुबुद्धि अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक और मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश बांस मिशन को अब मुख्यालय में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक विकास बनाया गया है। राजेश राय वन संरक्षक कार्य योजना रीवा को वन संरक्षक रीवा बनाया गया है। राजवीर सिंह उप वन संरक्षक को वन मंडल अधिकारी पर्यावरण वानिकी वन मंडल भोपाल बनाया गया है।

IMG 20230224 101116

IMG 20230224 101058

इसके अलावा अजय कुमार यादव अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भोपाल को अब मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, आदर्श श्रीवास्तव वन संरक्षक मंदसौर को वनरक्षक कार्य योजना इंदौर, अनुपम सहायक वन संरक्षक सीहोर को वनरक्षक राजगढ़, बी एस बघेल डीएफओ देवास को उप वन संरक्षक वन बल प्रमुख कार्यालय भोपाल, बृजेंद्र श्रीवास्तव डीएफओ ग्वालियर को डीएफओ छिंदवाड़ा, प्रकाश कुमार वर्मा डीएफओ पालपुर कूनो श्योपुर से उप संचालक टाइगर रिजर्व सिवनी, पुनीत गोयल DFO मंडला से उपसंचालक कान्हा टाइगर रिजर्व, हेमंत कुमार रायकवार गुना से डीएफओ अब्दुल्लागंज, विजय कुमार डीएफओ अब्दुल्लागंज से डीएफओ रायसेन, मगन सिंह डावर उप वन संरक्षक मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम को प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए डीएफओ सीहोर, रजनीश कुमार सिंह उपसंचालक पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी से डीएफओ पालपुर कूनो श्योपुर, ऋषिभा सिंह नेताम उप संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला से डीएफओ पूर्व मंडला, गर्वित गंगवार उप वन मंडल अधिकारी खरगोन से प्रभारी वन मंडल अधिकारी उत्तर पन्ना, अनुराग तिवारी उपमंडल अधिकारी खंडवा से वन मंडल अधिकारी बड़वाह, नित्यानंतम उपमंडल अधिकारी बालाघाट से वन मंडल अधिकारी पश्चिम मंडला और सर्वेश सोनवानी उपमंडल अधिकारी गुना से वन मंडल अधिकारी गुना पदस्थ किए गए हैं।