IFS Officers Transfer: MP में 13 IFS अधिकारियों के तबादले

1189

IFS Officers Transfer: MP में 13 IFS अधिकारियों के तबादले

भोपाल: राज्य शासन ने आज भारतीय वन सेवा के 13 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।
मनोज कुमार अग्रवाल अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक उज्जैन को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल पदस्थ किया गया है।

श्रीमती अर्चना शुक्ला अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल को अब अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम भोपाल पदस्थ किया गया है। टीएस सुलिया मुख्य वन संरक्षक कार्य योजना खंडवा को मुख्य वन संरक्षक ग्वालियर, मधु राज वन संरक्षक सिंगरौली को वन संरक्षक छिंदवाड़ा, अनिल कुमार शुक्ला वन संरक्षक भोपाल को वन संरक्षक नर्मदा पुरम, देवांशु शेखर डीएफओ खंडवा को बेतूल उत्तर, अनिल चोपड़ा उमरिया को वन मंडल अधिकारी हरदा,अंकित पांडे डीएफओ हरदा को डीएफओ ग्वालियर, अखिल बंसल डीएफओ जबलपुर को सिंगरौली, बेनी प्रसाद दोतानिया डीएफओ छतरपुर को वन विकास निगम उमरिया, शिवकरण अटोदे डीएफओ रायसेन को डीएफओ नीमच, प्रतिभा अहिरवार उप वन संरक्षक मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम भोपाल को उपसंचालक माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी और राकेश कुमार डामोर डीएफओ बेतूल को डीएफओ खंडवा स्थानांतरित किया गया है।