IIFA Awards 2024 : शाहरुख बेस्ट एक्टर, रानी बेस्ट एक्ट्रेस और सनी बेस्ट विलेन का ‘आइफा’ अवॉर्ड!

‘एनिमल' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, '12th फेल' के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा को अवॉर्ड!

88

IIFA Awards 2024 : शाहरुख बेस्ट एक्टर, रानी बेस्ट एक्ट्रेस और सनी बेस्ट विलेन का ‘आइफा’ अवॉर्ड!

Mumbai : अबू धाबी के पास आइलैंड में आयोजित ‘इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स में अभिनेता शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया, जबकि रणबीर कपूर अभिनीत ‘एनिमल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है।

शाहरुख ने अभिनेता विक्की कौशल और फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ मिलकर शनिवार को आइफा पुरस्कार समारोह की मेजबानी की। शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से’ के निर्देशक मणिरत्नम और संगीतकार एआर रहमान ने अभिनेता को पुरस्कार दिया। शाहरुख ने पुरस्कार लेने से पहले मणिरत्नम के पैर छुए। अभिनेत्री रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

गायिका शिल्पा राव को फिल्म ‘जवान’ के गीत ‘चलेया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला) का पुरस्कार मिला। आइफा पुरस्कार में फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा को उनकी फिल्म ‘ट्वेल्थ फेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ के लिए अभिनेता अनिल कपूर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और बॉबी देओल को ‘एनिमल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका श्रेणी में पुरस्कार मिला।

IMG 20240929 WA0065

अवॉर्ड पाने वाले

– सर्वश्रेष्ठ फिल्म – एनिमल (निर्देशक: संदीप रेड्डी वांगा)

– सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – शाहरुख़ ख़ान, जवान

– सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – रानी मुखर्जी, मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे

– सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – विदू विनोद चोपड़ा, 12वीं फेल

– सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – अनिल कपूर, एनिमल

– सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – शबाना आज़मी, रोकी रानी

– सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका में अभिनेता – बॉबी देओल, एनिमल

– सर्वश्रेष्ठ कहानी – रोकी और रानी की प्रेम कहानी

– सर्वश्रेष्ठ (अनुकूलित) कहानी – 12वीं फेल

– सर्वश्रेष्ठ संगीत – एनिमल

– सर्वश्रेष्ठ गीत – सिद्धार्थ-गरिमा, “सतरंगा”, एनिमल

– सर्वश्रेष्ठ गायक (मेल) – भूपिंदर बाब्बल, “अर्जन वैली”, एनिमल

– सर्वश्रेष्ठ गायिका (फीमेल) – शिल्पा राव (जवान)

– भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान – जयंतीलाल गडा, हेमा मालिनी

– 25 वर्षों की सिनेमा में उपलब्धि – करण जौहर

– डेब्यूटंट ऑफ द ईयर: अलिजेह अग्निहोत्री