Illegal Excavation in Tiger Reserve : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर जोन में जेसीबी मशीनें चली, वन मार्ग के नाम पर अवैध उत्खनन!

वन मार्ग के नाम पर बजट खर्च करने की तैयारी, सीमा क्षेत्र के कोर एरिया में मिट्टी और मुरूम की खुदाई!o

150

Illegal Excavation in Tiger Reserve : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर जोन में जेसीबी मशीनें चली, वन मार्ग के नाम पर अवैध उत्खनन!

Umaria : विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क में इन दिनो जंगल सीमा क्षेत्र के कोर जोन में बेहिचक और मनमानी तरीके से जेसीबी मशीनें लगाकर मिट्टी और मुरूम की खुदाई की जा रही है। मिली जानकारी अनुसार पनपथा रेंज के अंतर्गत सेहरा चौकी (सोन नदी तट) से पतौर तक करीब 16 किलोमीटर की सड़क (वनमार्ग) हाल ही में वन विभाग द्वारा जेसीबी मशीने लगाकर निर्मित कराया गया। जिस पर मुरूम का छिड़काव करने के लिए जंगल सीमा क्षेत्र के कोर एरिया में ही अंदर से ही भारी मात्रा में मुरूम की खुदाई कराए जाने की सूचना है। जबकि, कोर एरिया मे किसी तरह का निर्माण कराया जाना प्रतिबंधित है।

जंगल के कोर एरिया में उत्खनन करना आम तौर पर नहीं किया जा सकता, जो कानूनन अपराध है। क्योंकि यह वन्यजीवों के आवास और पारिस्थितिक तंत्र के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। उत्खनन से वन्यजीवों के आवास, जैसे पेड़, पौधे मिट्टी और पारिस्थितिक तंत्र को नुकसान हो सकता है।

आरोप है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा वन मार्ग बनाने के नाम पर जमकर गड़बड़ियां की जा रही। कोर जोन प्रतिबंधित क्षेत्र होने के कारण कोई भी वहां प्रवेश नही कर सकता। इस कारण यहां निर्माण कार्य के नाम पर गड़बड़ियां किए जाने की जानकारी मिली। अगर मामले की निष्पक्ष जांच हो, तो कई तरह की अनियमितताएं सामने आ जाएंगी।

टाइगर रिजर्व के जिम्मेदार रेंजरों द्वारा क्षेत्र में नियमों को दरकिनार करते हुए मनमानी तरीके से कराए जा रहे अवैध उत्खनन और निर्माण कार्य की जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। वे मौका निरीक्षण कर जांच न कर पाने के लिए मजबूर हैं। क्योंकि, कहा जा रहा कि अनाधिकृत कमाई की हिस्सेदारी ऊपर से नीचे तक होती है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए अवैध उत्खनन की जांच होना जरूरी है।