WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Illegal Liquor Complaint : शिकायत मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष ने SDM और TI को फटकारा!

स्कूल, कॉलेज मंदिर के पास शराब बिकी तो सख्त कार्रवाई होगी!

WhatsApp Image 2023 02 15 At 7.06.54 PM 696x381

Khajuraho : विकास यात्रा दौरान खजुराहो में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा को एक बुजुर्ग महिला ने अवैध शराब बिकने की शिकायत की। बुजुर्ग महिला की शिकायत के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारी को फटकारा। वे छतरपुर की राजनगर विधानसभा में विकास यात्रा में शामिल होने आए थे। शिकायत सुनने के बाद उन्होंने एसडीएम और टीआई को फटकार लगाते हुए कहा कि इस पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

भाजपा इन दिनों विकास यात्रा निकाल रही है। खजुराहो सांसद वीडी शर्मा भी विकास यात्रा के दौरान राजनगर विधानसभा में आमसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां एक बुजुर्ग महिला ने उनसे अवैध शराब बिक्री की शिकायत की। इसके बाद सांसद ने मंच से ही एसडीएम और टीआई को फटकार लगाई।

उन्होंने टीआई को बुलाकर कहा कि हमारी बहनें शिकायत कर रही हैं कि गांव में अवैध शराब बिक रही है। ये निर्देश भी है और मैं देखूंगा कि कोई भी अवैध शराब यहां बिकना नहीं चाहिए। उन्होंने थाना प्रभारी को चेतावनी दी कि अब अवैध शराब बिकने की शिकायत नहीं मिले। वीडी शर्मा ने सख्त लहजे में कहा स्कूल कॉलेज मंदिर के पास शराब बिकी तो सख्त कार्रवाई होगी।

भाजपा ने ही खजुराहो का विकास किया

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में इलाके को पूरी तरह उपेक्षित रखा गया। 2003 से पहले जब कांग्रेस की सरकार थी, तब खजुराहो के विकास के लिए कोई प्रयास नहीं हुए। यहां सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव था। लेकिन, केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में शिवराज सरकार आने के बाद खजुराहो को कई शानदार सौगातें मिली है। उन्होंने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार की हमेशा कोशिश होती है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जाए और वो इसके लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।