WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Impact Demolished : सड़क के रास्ते से प्रभावशाली लोगों का अतिक्रमण हटाया

कोर्ट के आदेश के सामने सारा प्रभाव ध्वस्त हुआ, नया रास्ता बनेगा

WhatsApp Image 2022 08 29 At 6.22.46 PM 300x225 1

Indore : साकेत चौराहे से रिंग रोड को जोड़ने वाली प्रस्तावित 12 मीटर प्रस्तावित मास्टर प्लान रोड में बाधक मकान एवं बाउंड्री वॉल हटाने की आज कार्रवाई शुरू की गई। मास्टर प्लान की सड़क होने के बावजूद कई सालों से इस सड़क पर प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर रास्ता रोक दिया था। यहाँ से कुछ दूरी पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का भी घर है।
रास्ते के नाम पर एक संकरी गली ही थी जिसमें से एक बार में एक वाहन ही निकल सकता था। उच्च न्यायालय के आदेश एवं निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश के क्रम में साकेत चौराहे से रिंग रोड तक जुड़ने वाली 12 मीटर मास्टर प्लान की रोड में बाधक मकान एवं बाउंड्री वॉल को हटाने की कार्रवाई की गई! कार्रवाई के दौरान महिदपुरवाला, सुरेश पाटीदार, अशोक डागा, विष्णु भैया, माधुरी शुक्ला, 219-220 टेलीफोन नगर की बाउंड्री वॉल एवं अशोक डागा तथा 200 टेलीफोन नगर का अतिक्रमण 2 पोकलेन 5 जेसीबी मशीन से हटाया गया।

WhatsApp Image 2022 08 29 at 6.22.45 PM
इस दौरान 100 से अधिक रिमूवल स्टाफ ने भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में सहयोग किया। पलासिया थाने के सामने से आनंद बाजार होते हुए अब सीधे रिंग रोड तक पहुंचना आसान होगा। इस नई रोड से नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी तथा पहले नागरिकों को साकेत से बंगाली चौराहे या खजराना चौराहा रिंग रोड के लिए जाना पड़ता था आप सीधे ही रिंग रोड पर नागरिक पहुंच सकेंगे। कार्रवाई के दौरान उपायुक्त लता अग्रवाल, नगर शिल्पज्ञ भवन अनुज्ञा अनूप गोयल, भवन अधिकारी गजल खन्ना, रिमूवल टीम अन्य उपस्थित रहे!