Impact of News: बांधवगढ़ के कोर जोन में मोबाइल फोन प्रतिबंधित, उपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई

40

Impact of News: बांधवगढ़ के कोर जोन में मोबाइल फोन प्रतिबंधित, उपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई

भोपाल। Impact of News: मध्य प्रदेश में प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर जोन में मोबाइल फोन प्रतिबंधित किया गया है। इस क्षेत्र में उपयोग पाए जाने पर प्रबंधन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 6 जून को ताला जोन के पर्यटन क्षेत्र में बाघ बजरंग को कई जिप्सी वाहनों से चारों ओर से घेर लेने संबंधित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बुधवार को क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय एक बार फिर सख्त निर्देश दिए है।

वन्यजीव संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने कोर जोन में मोबाइल फोन के उपयोग पर सख्ती लागू कर दी है।

WhatsApp Image 2026 06 11 at 15.39.12

समस्त गाइडों एवं वाहन चालकों द्वारा सफारी के दौरान अपने साथ मोबाइल फोन रखना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी परिस्थिति में मोबाइल फोन का उपयोग, फोटोग्राफी, वीडियो निर्माण अथवा अन्य किसी प्रयोजन हेतु अनुमति नहीं होगी।

* होटल एसोसिएशन यह सुनिश्चित करेगा कि पर्यटकों को अग्रिम रूप से सूचित किया जाए कि अत्यावश्यक आवश्यकता के अतिरिक्त वे अपने मोबाइल फोन कोर जोन में साथ न लाएं।

* यदि किसी पर्यटक द्वारा पहचान सत्यापन (ID Verification) अथवा आपातकालीन स्थिति की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए मोबाइल फोन साथ लाया जाता है, तो पार्क प्रवेश से पूर्व पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उक्त मोबाइल फोन को जिप्सी वाहन में उपलब्ध लॉकर्स / लॉकर बॉक्स में सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा।

* सफारी के दौरान किसी भी गाइड, वाहन चालक अथवा पर्यटक के पास मोबाइल फोन पाए जाने अथवा उपरोक्त निर्देशों का उल्लंघन किए जाने की स्थिति में संबंधित गाइड अथवा वाहन चालक के विरुद्ध प्रचलित पर्यटन नियमों के अंतर्गत कठोर दंडात्मक एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।