WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने की बच्चों के टीकाकरण में सहयोग करने की अपील

12 बजे ऑनलाइन क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की लेंगे बैठक

ग्वालियर: जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने जिले के सभी जनप्रतिनिधिगण, धर्मगुरूओं, समाजसेवियों, क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यगण एवं समस्त जिलेवासियों से 3 जनवरी से शुरू हो रहे 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को कोरोना से बचाव के लिये टीकाकरण अभियान में सहभागी बनने की अपील की है। साथ ही सभी से आग्रह किया है कि प्रयास ऐसे हों कि एक भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह जाए।

उन्होंने यह भी कहा है कि प्रदेश में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। इसलिए सभी से मास्क लगाने और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करने का आग्रह भी जरूर करें।

प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 3 जनवरी को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला स्तरीय क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक लेंगे। इस दौरान वे सदस्यों से चर्चा कर जिले में किशोरवय बच्चों के टीकाकरण अभियान की समीक्षा करेंगे।

ज्ञात हो 3 जनवरी से सम्पूर्ण देश व प्रदेश के साथ ग्वालियर जिले में भी 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को कोरोना से बचाव के लिये टीकाकरण का विशेष अभियान शुरू होगा।