मंदसौर में एक पूर्व सैनिक के सम्मान की श्रृंखला 784 तक पहुंची

3 वीर सैनिकों के स्वागत–सम्मान की यात्रा सम्पन्न - सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं ने अभिनन्दन किया

43

मंदसौर में एक पूर्व सैनिक के सम्मान की श्रृंखला 784 तक पहुंची

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर । नगर की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप रविवार को जिले के तीन वीर सैनिकों के सम्मान में भव्य स्वागत–सम्मान यात्रा उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुई। ग्राम बोलखेड़ा निवासी सैनिक बद्रीलाल सूर्यवंशी, ग्राम खेजड़ी निवासी सैनिक बलवंत सिंह चौहान तथा इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त सैनिक अमित कुमार ग्वाला (नारायणगढ़) के 22 वर्षों की निस्वार्थ राष्ट्रसेवा पूर्ण कर गृह आगमन पर नगरवासियों ने उनका अभिनंदन किया।

प्रातः सम्मान शौर्य यात्रा भारत माता चौराहा से प्रारंभ हुई यात्रा गांधी चौराहा, सरदार पटेल चौराहा एवं महाराणा प्रताप चौराहा होते हुए संबंधित गृह ग्रामों तक पहुँची। यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर, शाल–श्रीफल भेंट कर एवं साफा बाँधकर वीर सैनिकों का सम्मान किया गया।

जय भारत मंच के माध्यम से यात्रा का शुभारंभ करने वाले संयोजक एवं समाजसेवी विनय दुबेला ने बताया कि एक सैनिक के सम्मान से प्रारंभ हुई यह पहल आज 784 सैनिकों के सम्मान तक पहुँच चुकी है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान यात्रा में मंदसौर जिले के सभी सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक संगठनों, संस्थाओं, व्यापारियों एवं किसानों का निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है, जो नगर की राष्ट्रभक्ति एवं एकजुटता का प्रतीक है।

WhatsApp Image 2026 02 15 at 8.32.37 PM
श्री दुबेला ने कहा कि देश भक्ति में ओर भारतीय सेना में सेवा करने बाद सेवा निवृत होकर अपने घर परिवार के बीच पहुंचने पर जिला मुख्यालय मंदसौर पर संगठन द्वारा सम्मानित किए जाने की परंपरा जारी है और इस क्रम में अबतक थल नभ ओर वायु सेना से निवृत सेना के अधिकारी, कर्मचारी ओर जवानों का स्वागत सम्मान किया जा रहा है। अत्यंत प्रसन्नता और गर्व की अनुभूति होती है ।

इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जय भारत मंच एवं जिला धार्मिक उत्सव समिति द्वारा तीनों सैनिकों का शाल, श्रीफल एवं साफा पहनाकर विशेष सम्मान किया गया। नगर यात्रा के दौरान भारत माता, महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, महाराणा प्रताप एवं महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर राष्ट्रनायकों को नमन किया गया।

WhatsApp Image 2026 02 15 at 8.32.37 PM 1

नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच बनाकर अनेक संस्थाओं द्वारा सैनिकों का अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में समाज प्रमुखों,पूर्व सैनिकों, युवाओं, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्ररक्षा में समर्पित सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करते हैं।इस अवसर पर अनेक संस्थाओं एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में वर्दीचंद कुमावत, ठा. मोहन सिंह राजावत, अनिल कियावत, डॉ. घनश्याम बटवाल, विजय सुराणा, विनय दुबेला, रास बिहारी चौहान, सुरेंद्र रामावत, राजेश चौहान, दीपक राठौड़, सुभाष गुप्ता, बी.एस. सिसोदिया, बंशीलाल टांक, वीरेंद्र आर्य, बंशीलाल भट्ट, बाबूलाल थोरेचा, नंदकिशोर राठौर, सुनील पोरवाल, एम.पी. सिंह परिहार, हरिशंकर शर्मा, आर.एस. पोरवाल, डॉ. रवींद्र पांडेय, अजीजुल्लाह खान, मोदी जी पान वाले, भवानदास मगनानी, घनश्याम सोनी, राजेश माली, कमलेश नागदा, राकेश भाटी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, हरीश सालवी, शंभू सेन राठौर, ओम सोनी, हरिओम हेमंत सुरा,सादिक हुसैन गामा,मोईन मंसूरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 02 15 at 8.32.37 PM 2

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के मार्गदर्शक श्रवण कुमार त्रिपाठी, मार्गदर्शक मोहनलाल पानपोड़िया, पूर्व सैनिक ऋषिराज गुर्जर, नरेंद्र खटवड़, जितेंद्र माली, मंगल सिंह सिसोदिया, प्रहलाद राठौड़, शाकिर अहमद, रूपचंद महावर, बलवंत सिंह, रघुनाथ सिंह दांगी, योगेश चौहान, रोहित प्रजापत, लाल सिंह, जुगल किशोर विश्वकर्मा, राधेश्याम प्रजापत, वीरेंद्र जांगिड़, रामनारायण गुर्जर, बाबूलाल सूर्यवंशी, राजेंद्र सिंह सिसोदिया, दिलीप जी सहित समस्त सैनिक बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में वीर सैनिकों ने नगरवासियों के प्रेम, स्नेह एवं सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जन परिषद मंदसौर चैप्टर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ घनश्याम बटवाल ने सम्पादित साहित्य संग्रह अभ्युदय उत्थान उत्कर्ष पुस्तकें पूर्व सैनिकों एवं सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मान सहित भेंट की
कार्यक्रम का संचालन विनय दुबेला ने किया तथा आभार प्रदर्शन पूर्व सैनिक परिषद के पूर्व सैनिक जितेंद्र माली ने किया। सम्पूर्ण आयोजन राष्ट्रगौरव, अनुशासन एवं उत्साह के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
स्वागत सम्मान समारोह और नगर यात्रा में रास्ते भर जयघोष के नारे गूंजते रहे ।