रतलाम में MRP से अधिक मूल्य पर आईसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक और पानी बोटल पैकेज विक्रय करने पर नापतोल विभाग ने दर्ज किए आपराधिक प्रकरण!

752

रतलाम में MRP से अधिक मूल्य पर आईसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक और पानी बोटल पैकेज विक्रय करने पर नापतोल विभाग ने दर्ज किए आपराधिक प्रकरण!

ग्राहक बन पहुंचे अधिकारी ने की पड़ताल!

Ratlam : नियंत्रक नापतौल मध्य प्रदेश भोपाल ब्रजेश सक्सेना के माध्यम से भारत सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग दिल्ली के शिकायत पोर्टल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर घोषित मूल्य से अधिक मूल्य पर आईसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक और पानी बोटल पैकेज विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होने पर नियंत्रक नापतोल मप्र भोपाल और कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार सहायक नियंत्रक/निरी़क्षक नापतोल भारत भूषण द्वारा दल के साथ जांच अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।

WhatsApp Image 2026 04 01 at 18.18.21 1

जिसमें विभागीय कर्मचारी गोतमलाल मईड़ा को ग्राहक बनाकर मेसर्स महाकाल रेस्टोरेन्ट, महू-नीमच रोड़, सिमलावदा, मेसर्स श्री बालाजी किराना, महू-नीमच रोड़, सिमलावदा, मेसर्स सांई किराना एण्ड रेस्टोरेन्ट, महु नीमच रोड़, सातरूंडा चौराहा, मेसर्स राठौर ज्युस सेन्टर, लक्कड़पीठा रतलाम पर भेजकर आईसक्रीम, कोल्डड्रिंक और पानी बोटल पैकेट खरीदवाएं गए जिसमें उक्त दुकानों पर घोषित मूल्य से अधिक मूल्य पर आईसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक और पानी बोटल पैकेज विक्रय किए जाने पर आपराधिक प्रकरण विधिक मापविज्ञान (पैकेज वस्तुऐं) नियम- 2011 के उल्लघंन और दंडनीय होने से पंजीबद्ध किए गए। जांच दल में कैलाश चंद्र शर्मा, गोतमलाल मईड़ा, मोहनलाल खैर और मयंक गोयल थे।

क्या कहते हैं अधिकारी!

सहायक नियंत्रक/निरी़क्षक नापतौल विभाग रतलाम ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि यदि कोई दुकान/संस्था पैकेज वस्तु को उस पर घोषित मुल्य से अधिक मुल्य पर विक्रय करता है तो इसकी शिकायत कार्यालय को करें। जिससे इस प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सकें!
भारत भूषण नापतोल अधिकारी!