Indian Army PC : सेना की प्रेस ब्रीफिंग में भारत ने पाकिस्तान के झूठ का खुलासा किया! 

आदमपुर बेस के नुकसान की बात झूठ, विदेश सचिव ने अपडेट दिया!  कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा 'पाकिस्तान ने पूरे बॉर्डर पर आक्रामक गतिविधियां जारी रखी!'

677

Indian Army PC : सेना की प्रेस ब्रीफिंग में भारत ने पाकिस्तान के झूठ का खुलासा किया! 

New Delhi : भारतीय सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग में स्पष्ट किया गया कि पाकिस्तान प्रोपेगेंडा फैला रहा है। भारत के किसी एयर बेस नुकसान नहीं पहुंचा। जबकि, भारतीय हमले में पाकिस्तान के 3 एयर बेस को भारी नुकसान हुआ। भारतीय सेना लगातार पाकिस्तानी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान रात के अंधेरे में भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था जिसको सेना ने विफल कर दिया। शुक्रवार को सीमा पर दोनों देशों के बीच काफी गोलीबारी हो रही है, जिसका भारतीय सेना तगड़े से जवाब दे रही है।

आदमपुर बेस के नुकसान की बात झूठ, विदेश सचिव ने अपडेट दिया

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात को लेकर विदेश सचिव मिसरी ने ताजा अपडेट दिया। विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान की गतिविधि उकसाने वाली है। आज सुबह भी यही हु़आ। भारत ने उन्हें करारा जवाब दिया है। विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान झूठे क्लेम कर रहा है हमारे एयरफोर्स स्टेशन को नुकसान हुआ।

उन्होंने कहा कि एस-400 आदमपुर बेस के नुकसान की बात बिल्कुल झूठ है। सिरसा, सूरतगढ़ एयरबेस के विडियो दिखाए कि नुकसान नहीं हु़आ। सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा रहा पाकिस्तान। फिरोजपुर, जालंधर, जम्मू में सिविल प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा रहा। पाकिस्तान के आरोप झूठे कि भारत धार्मिक स्थलों पर मिसाइल दाग रहा। अफगानिस्तान में भारतीय मिसाइल की बात झूठ। अफगानिस्तान के लोगों को बताने की जरूरत नहीं कि कहां से ऐसा होता आया है।

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हमलों को विफल किया 

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई इलाकों में तगड़ा पलटवार किया है। पाकिस्तानी सेना ने भारत के कुछ हिस्सों में मिसाइल से हमला करने की कोशिश की जिसको भारतीय सेना ने विफल कर दिया। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान सेना ने पश्चिमी मोर्चे पर हमले किया है। भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया गया। भारी हथियारों से गोलीबारी की। श्रीनगर से लेकर कई स्थानों पर हवाई घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय सशस्त्र सेना ने जवाब दिया। ऊधमपुर, बठिंडा, जैसी जगहों पर उपकरणों को हानि पहुंचाई। पंजाब के एयरवेज स्टेशन को दागने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि कई जगहों पर चिकित्सा केंद्र को निशाना बनाया। पाकिस्तान द्वारा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इस पर भारतीय सेना ने कई ठिकानों पर जवाब दिया। पाकिस्तान ने नागरिक विमानों का दुरुपयोग किया। भारतीय सेना ने संयम के साथ काम किया। पाकिस्तान ने मिस इन्फोर्मेशन का सहारा लेकर सूरतगढ़, चंडीगढ़ जैसे शहरों के गोला बारूद को नष्ट करने की सूचना दी।

कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ और अखनूर सेक्टर में तोप, मोर्टार और हल्के हथियारों से भीषण गोलाबारी रही। भारतीय सेना ने प्रभावी और तुलनात्मक जवाब दिया। पाकिस्तान सेना की तैनाती बढ़ रही है। भारतीय सशस्त्र बल चाहते हैं कि तनाव नहीं चाहते। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने पूरे बॉर्डर पर आक्रामक गतिविधियों को जारी रखा। ड्रोन और फाइटर जेट का इस्तेमाल। भारत ने जवाबी हमले किए। पाकिस्तान की फॉरवर्ड पोस्ट में सैनिकों का डिप्लॉयमेंट बढ़ रहा है, जो भड़काने की कोशिश है।