Indore-Ahmedabad High Way : इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर ₹160 करोड़ की लागत से 6 फ्लाईओवर और 7 रेलवे ओवरब्रिज बन रहे!

सड़क मार्ग के जाम से राहत मिलेगी और 2026 तक रेल का संचालन शुरू!

4667

Indore-Ahmedabad High Way : इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर ₹160 करोड़ की लागत से 6 फ्लाईओवर और 7 रेलवे ओवरब्रिज बन रहे!

Indore : अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को जल्द ही रास्ते में मिलने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है। धार जिले की सीमा में 160 करोड़ रुपए की लागत से छह फ्लाईओवर और सात रेलवे ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं। यह परियोजना नेशनल हाईवे अथॉरिटी और रेलवे विभाग के संयुक्त प्रयास से क्रियान्वित की जा रही है, जिससे न केवल यात्रा सुगम होगी बल्कि समय की भी बचत होगी।

पानखेड़ी से राजगढ़ तक फ्लाईओवर बन रहे हैं। जबकि, रेलवे के दो ब्रिजों का काम भी शुरू हो चुका, शेष कार्य अगले माह से होगा प्रारंभ। अनुमान है कि 2026 तक इंदौर से धार के बीच रेलों का संचालन शुरू हो सकता है। पानखेड़ी, जेतपुरा, लबरावदा फाटा, मांगोद फाटा और राजगढ़ जैसे ट्रैफिक दबाव वाले स्थानों पर फ्लाईओवर बन रहे हैं। वहीं रेलवे के अंतर्गत आने वाले गुणावद और धार ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जबकि शेष ब्रिजों का कार्य अगले माह से शुरू किया जाएगा।

IMG 20250518 WA0014

इसके अतिरिक्त छोटे वाहनों के आवागमन के लिए 20 मीटर के अंडरपास भी बनाए जाएंगे। परियोजना पूरी होने के बाद धार से इंदौर तक रेल और सड़क दोनों मार्गों पर निर्बाध और सुरक्षित यातायात संभव हो सकेगा। 2026 के अंत तक धार से इंदौर के बीच रेल सेवा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

रेलवे का ज्यादातर काम की गति तेज

इंदौर-दाहोद रेल प्रोजेक्ट के तहत टीही से धार तक 60 किलोमीटर के पहले चरण में 40 किलोमीटर में पटरी बिछाई जा चुकी है। इस मार्ग पर दो सिक्स लेन, तीन फोरलेन और दो टू लेन ओवरब्रिज अक्टूबर 2025 तक तैयार हो जाएंगे। भाटखेड़ी, सागौर और लेबड़-मानपुर मार्ग पर ओवरब्रिज का कार्य तेज़ी से चल रहा है और 90% तक पूरा हो चुका है।