Indore Congress : विनय बाकलीवाल के बाद सदाशिव यादव के भी हटने के आसार!

दुबई से आते ही संजय शुक्ला और विशाल पटेल कमलनाथ से मिले! 

930

Indore Congress : विनय बाकलीवाल के बाद सदाशिव यादव के भी हटने के आसार!

Indore : जिले की कांग्रेस राजनीति में अभी विवाद का अंत नहीं हुआ। विनय बाकलीवाल को हटाकर अरविंद बागड़ी को अध्यक्ष बनाए जाने का हंगामा अभी ख़त्म नहीं हुआ कि जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव की कुर्सी भी खतरे में नजर आने लगी है। इंदौर के क्षेत्र क्रमांक-1 के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और देपालपुर के विधायक विशाल पटेल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात करके अपनी बात रखी। उन्हें अपनी बात रखने में देरी इसलिए हुई कि दोनों विधायक परिवार सहित सैर करने दुबई गए थे।

बताते हैं कि दोनों ने कमलनाथ से इंदौर (शहर) और ग्रामीण अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अपना पक्ष रखा। प्रदेश अध्यक्ष नाथ ने अभी बात को टाल दिया कि इंदौर को लेकर अब फैसला 3 फ़रवरी के बाद दिल्ली में होगा। दोनों विधायक गुरुवार को दुबई से आते ही भोपाल के लिए रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक विधायकों ने इंदौर के शहर अध्यक्ष को लेकर भी अपना पक्ष रखा है। अब विनय बाकलीवाल के फिर शहर अध्यक्ष बनने के तो कोई आसार नहीं है, पर अरविंद बागड़ी ही अध्यक्ष बनेंगे, इस बात का भी दावा नहीं किया जा सकता। पार्टी के सामने एक और नाम आया है, जिस पर विचार हो सकता है। कमलनाथ के साथ दोनों विधायकों की चर्चा के बाद फिर से जिला अध्यक्ष बनाए गए सदाशिव यादव के भी हटने की संभावना है। इसलिए कि विधायक विशाल पटेल चाहते कि यह पद बलराम पटेल को दिया जाए। जानकारी के मुताबिक कमलनाथ के सामने बलराम पटेल का का नाम रखा गया है, पर इस मामले में भी फैसला 3 फ़रवरी के बाद ही होगा।

कमलनाथ गुरुवार को धार्मिक यात्रा पर रवाना हो गए और वे अब 3 फरवरी लौटेंगें। प्रदेश अध्यक्ष ने 22 जनवरी को अपनी नई कार्यकारिणी बनाने के साथ 64 जिला और शहर अध्यक्षों को बदल दिया। इसमें इंदौर शहर और जिले के अध्यक्ष भी शामिल हैं। यहां पर विनय बाकलीवाल को हटाकर अरविंद बागड़ी को अध्यक्ष बनाया गया, लेकिन जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव को बदलने को नहीं बदला गया। अब इस मामले पर भी विचार का प्रस्ताव रखा गया है।