WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Indore IG : जनसहयोग के बिना पुलिस कुछ नहीं कर सकती

मनावर में नए थाना भवन के उद्घाटन में IG का उद्बोधन

1317
WhatsApp Image 2021 11 25 At 4.20.55 AM 696x322

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट

Manawar : कानून व्यवस्था में पुलिस तभी सफल होती है, जब उसे जनता का सहयोग मिलता है। जनता के बिना पुलिस कुछ नहीं कर सकती। डेढ़ साल के कोरोना काल में हमने कई चुनौतियों का सामना किया है। कानून व्यवस्था में पुलिस तभी सफल होती है, जब उसे जनता का सहयोग मिलता है। आज हमारा देश सब से युवा देश है। युवाओं को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में ले जाना चाहिए।

यह विचार इंदौर झोन के IG हरिनारायण चारी मिश्र ने यहां नवीन थाना भवन के लोकार्पण अवसर पर व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में अपराधों के परंपरागत तरीके बदल रहे हैं। इसलिए जागरूकता बहुत जरूरी है। समाज जागरूक होगा, तभी आने वाली पीढ़ी भी जागरूक होगी। IG ने धार जिले के पुलिस विभाग की विशेष रूप से मनावर पुलिस प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण में यहा उल्लेखनीय कार्य हुआ है, जो बधाई के पात्र हैं।

DIG (ग्रामीण) चन्द्रशेखर सोलंकी ने कहा कि नवीन और अत्याधुनिक भवन बनने से अपराधों की रोकथाम में काफी सहयोग मिलेगा। धार SP और उनकी टीम की सक्रियता के कारण कई अपराधी जिले को छोड़ चुके हैं। धार SP आदित्य प्रतापसिंह ने अपने उदबोधन में बताया कि जनसहयोग से पूरे जिले में पांच थाने ISO हो चुके हैं। मनावर थाना भी शीघ्र ही इसमें शामिल हो जाएगा।

कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने कहा कि यह थाना पुलिस प्रशासन के लिए अपनी सुविधाओं के कारण मील का पत्थर साबित होगा। विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने इस अवसर पर कहा आज के युग में अपराधी की कोई जाति नहीं होती, वह सिर्फ अपराधी ही होता है। डॉ अलावा ने घोषणा की कि नगर के सभी चौराहे पर विधायक निधि से CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल ने अपने उद्बोधन में बताया कि कानून से ऊपर कोई भी नहीं है, इसीलिए इस क्षेत्र में अपराधी लगातार पकड़े जा रहे हैं। बघेल ने अपने विधायक कार्यकाल की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कलेक्टर से मांग की कि मनावर को जिला बनाने के प्रयास किए जाएं। जिस पर जिला प्रशासन को कार्रवाई शुरू कर देना चाहिए।

धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेढ़ा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मोहन पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद IG ने अतिथियों के साथ फीता काटकर नवीन थाना भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न थानों के और चौकियों के अधिकारियों के अलावा SDOP धीरज बब्बर, थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार मालवीय, SDM शिवांगी जोशी, तहसीलदार सीएस धार्वे, हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री एनके उपाध्याय, नपा अध्यक्ष संगीता शिवराम पाटीदार और भारी संख्या में भाजपा तथा कांग्रेस के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

संचालन फूलसिंह नर्गेश ने किया व आभार DSP देवेंद पाटीदार ने माना।