Indore Lekhika Sangh Honored: साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंदौर लेखिका संघ सम्मानित

509

Indore Lekhika Sangh Honored: साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंदौर लेखिका संघ सम्मानित

इंदौर:इंदौर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में  विश्व ब्राह्मण समाज संघ और अनन्त सेवा न्यास द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंदौर की साहित्यिक संस्था इंदौर लेखिका संघ को सम्मानित किया गया .विश्व ब्राह्मण समाज संघ और अनन्त सेवा न्यास द्वारा  साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रदत्त  सम्मान को सुषमा व्यास राजनिधि’,इंदु जैन,शोभारानी तिवारी,प्रभा जैन,सुधा चौहान,स्वाति सिंह ,सुनीता श्रीवास्तव , इत्यादि  सदस्यों द्वारा  सामूहिक रूप से ग्रहण किया .इस समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती कादम्बरी आदेश ,अध्यक्ष  विश्व महिला प्रकोष्ठ एवं विश्व ब्राह्मण समाज संघ कनाडा एवं अध्यक्षता श्री आनंद महंत ,अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण समाज ,न्यूयार्क {USA}ने की .

collage 9 2

उल्लेखनीय है महिलाओं में साहित्यिक रूचि जाग्रत करने एवं महिलाओं की अभिव्यक्ति को एक मंच देने के उद्देश्य से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ स्वाति तिवारी ने 1997 में इंदौर लेखिका संघ की स्थापना की थी . इस संस्था को इंदौर प्रशासन द्वारा  26 जनवरी 2001 को गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट साहित्यिक संस्था  से सम्मानित होने का श्रेय हासिल है.  संस्था को  पूर्व में अनेक संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया गया  है .संस्था तब से लगातार साहित्यिक क्षेत्र में योगदान देती आ रही है .

collage 10 1
फ़ाइल फोटो ,इंदौर लेखिका संघ ब्लॉग से

उल्लेखनीय है कि संस्था को समय समय पर  देश के शीर्षस्थ साहित्यकारों  का सानिध्य एवं आशीर्वाद मिलता रहा है . वरिष्ठ साहित्यकार  श्री विद्यानिवास मिश्र ,डॉ.शिव मंगल सिंह सुमन ,मन्नू भंडारी ,ममता कालिया ,नासिरा शर्मा ,मालती जोशी ,शरद पगारे ,गोविन्द मिश्र ,सुधा अरोड़ा ,उर्मी कृष्ण ,मोहिनी ,डॉ.सतीश दुबे जैसे साहित्यकारों ने सानिध्य एवं आशीर्वाद मिलता रहा है जब उन्होंने संस्था के मंच पर उपस्थित होकर संस्था की गरिमा को बढाया  .संस्था द्वारा कई संग्रह ,साझा संग्रह ,प्रकाशित किये गए हैं .साथ ही मालवी निमाड़ी शोध केंद्र की भी स्थापना की गई.

अनन्त सेवा न्यास के महंत पं योगेन्द्र महंत एवं कनाडा से आयी श्रीमती कादम्बरी आदेश और महंत सावित्री अग्रावत जी ने यह सम्मान दिया।इस अवसर पर शहर की अन्य साहित्यिक संस्थाएं भी सम्मानित हुई .

Jhalkari Bai’s Birth Anniversary: क्रांतिकारी वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर “सम्यक बलिदान स्वराज स्वतंत्र भारत “परिकल्पना पर केन्द्रित काव्य गोष्ठी ! 

कहानी संग्रह ‘अंतर्मन की गूँज ‘का लोकार्पण सम्पन्न: कहानी लेखन में प्रेम और मर्यादा का बड़ा स्थान होता है – मुकेश वर्मा