Indore Lokayukta Police Trap: महिला बाल विकास पर्यवेक्षक 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

207

Indore Lokayukta Police Trap: महिला बाल विकास पर्यवेक्षक 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

इंदौर: Indore Lokayukta Police Trap: इंदौर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज खंडवा जिले में एक महिला बाल विकास पर्यवेक्षक को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदिका
श्रीमती सलिता पालवी पति श्री अजेश सिलाले उम्र 27 वर्ष पद-सहायिका, आगनवाडी केन्द्र-1 मोजवारी महिला एवं बाल विकास विभाग खालवा निवासी ग्राम मोजवारी तहसील खालवा जिला खण्डवा है।

आरोपी श्रीमती अजिला मोहे पति श्री मदन मोहे उम्र 55 वर्ष पद महिला बाल विकास पर्यवेक्षक (सविदा) सेक्टर सावली महिला बाल विकास परियोजना खालवा जिला खण्डवा निवासी ग्राम मलगांव पोस्ट-खेडी तहसील खालवा जिला खण्डवा है।
लोकायुक्त पुलिस इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय ने बताया कि आवेदिका ग्राम मोजवारी तहसील खालवा जिला खण्डवा की रहने वाली है। आवेदिका की माह अक्टूबर 2025 में सहायिका के पद पर आगनवाडी केन्द्र 1 मोजवारी में नियुक्ति हुई थी। आवेदक के गांव मोजवारी में स्थित आगनवाडी केन्द्र-3 में एक कार्यकर्ता का पद रिक्त हुआ है, आवेदिका की पात्रता कार्यकर्ता हेतु होने से आवेदिका ने नियमानुसार कार्यकर्ता फार्म महिला एवं बाल विकास विभाग खालवा में जमा करवा दिया था। आवेदिका कार्यकर्ता के पद पर आगनवाडी केन्द्र-3 में पदस्थ करने के लिये आरोपिया अजिला मोहे से मिली तो आरोपिया द्वारा आवेदिका से पूर्व में सहायिका के पद पर नियुक्ति देने के 5000/- रू० एवं कार्यकर्ता के पद पर आगनवाडी केन्द्र-3 मोजवारी में नियुक्ति देने के एवज में 2,00,000/- रू. कुल 2,05,000/-रू. रिश्वत की मांग आरोपिया द्वारा आवेदिका से की गई।

आवेदक द्वारा इसकी शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई।
सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज 26.02.2026 को ट्रैपदल का गठन किया गया। आरोपिया श्रीमती अजली मोहे को आवेदिका से 5000/- रु. रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकडा गया। आरोपिया के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण सशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अतर्गत कार्यवाही जारी है।

ट्रैपदल- कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती प्रतिभा तोमर, कार्यवाहक निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री शिवप्रकाश पाराशर,आरक्षक श्री कमलेश परिहार, आरक्षक आदित्य सिंह भदौरिया आरक्षक श्री मनीष माथुर, महिला आरक्षक 4650 अनिता प्रजापति।