इंदौर में फायर सेफ्टी को लेकर बड़ी कार्रवाई, एक होटल समेत कई प्रतिष्ठान सील

90

इंदौर में फायर सेफ्टी को लेकर बड़ी कार्रवाई, एक होटल समेत कई प्रतिष्ठान सील

इंदौर: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा आज फिर फायर सेफ्टी मानकों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई। आगजनी की संभावित घटनाओं एवं लोक स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन नहीं करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील किया गया।

यह कार्रवाई एसडीएम जूनी इंदौर श्री घनश्याम धनगर के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान तहसीलदार श्री राकेश सस्तिया, श्री कमलेश कुशवाह, नायब तहसीलदार श्री डीपी सोनी, फायर ऑफिसर श्री विनोद मिश्रा एवं बीओ श्री आनंद रैदास सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान भवनों में फायर सेफ्टी व्यवस्था अपूर्ण या अनुपस्थित पाई गई। इसके चलते जेएमसी होटल, सम्राट अशोक नगर, प्लॉट क्रमांक 2, 10, 11 स्थित अन्य विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों—दुकानें, शोरूम, जिम एवं लाइब्रेरी को सील करने की कार्रवाई की गई।

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।