Indore News -Mask Required : मास्क नहीं लगाया तो देना होगा 500 रुपए जुर्माना

एक-दो दिन में मुहिम शुरू होगी, संक्रमण बचाव के प्रयास होंगे

602
Mask Required ; मास्क नहीं लगाया तो देना होगा 500 रुपए जुर्माना

Indore : शहर में कोरोना मरीजों की संख्या में एक बार फिर इजाफा होने लगा है। बढ़ती मरीजों की संख्या कम करने प्रशासन ने सैंपलिंग और वैक्सीनेशन (Sampling and Vaccination) पर जोर देना शुरू कर दिया।

नगर निगम भी संक्रमण को लेकर गंभीर हो गया है। अगले दो-तीन दिन में यही स्थिति रही तो एक बार फिर मास्क लगाने को लेकर बड़ी मुहिम चलाई जाएगी। इस बार फाइन की राशि 500 रखी जाएगी, जो पहले 100 व 200 रुपए थी।

अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में कोरोना संक्रमण नगण्य हो गया था। इसके बाद निगम ने मास्क को लेकर मुहिम को विराम दे दिया था। लोगों ने भी मास्क लगाना बंद कर दिया था। दशहरा, दीपावली में भीड़ भरे बाजार में जमकर खरीदी हुई। वैवाहिक सीजन में भी लोगों ने लापरवाही बरती।

नतीजतन, पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मास्क लगाने के आदेश जारी किए हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने अभी इस संबंध में निर्णय नहीं लिया। हालांकि, निगम अभी मास्क लगाने के लिए जागरूकता बढ़ाने प्रचार का सहारा लेगा। एक दिसम्बर से भीड़ वाले बाजार व मार्गों पर प्रचार शुरू किया जाएगा।

कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में निगम ने बड़े पैमाने पर मास्क को लेकर अभियान चलाया था। सुबह से देर शाम तक चले अभियान में 7 लाख रुपए स्पाट फाइन के रूप में वसूले थे। फाइन के दौरान अवैध वसूली की शिकायत मिलने से इसे बंद कर दिया था।

Also Read: Bhopal NEWS: CM की समीक्षा के बाद प्रशासन एक्शन मोड में, बिना मास्क वालों पर चालानी कार्रवाई 

नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अखिलेश उपाध्याय के मुताबिक, कोरोना के मरीज सामने आना चिंताजनक है। यही हाल रहे तो मास्क लगाने को लेकर मुहिम शीघ्र शुरू की जाएगी। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का इंतजार है। फिलहाल, जागरूकता के लिए प्रचार का सहारा लिया जाएगा।