
पढ़ना जारी रखें
हादसे के तुरंत बाद ट्रक में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोगों ने गुस्से में आकर ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान एक युवक आग की चपेट में आ गया और झुलस गया।

दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। मल्हारगंज थाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने कहा- दो लोगों की हुई मौत
एसीपी अमित सिंह ने जानकारी दी कि इस भीषण हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 2 अन्य घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। हालांकि, मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि मृतकों की संख्या 5 से अधिक हो सकती है। फिलहाल घटनास्थल पर भारी अफरा-तफरी का माहौल है और पुलिस तथा प्रशासन की टीमें स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं। हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। एसीपी अमित सिंह ने अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। ट्रक का नंबर MP09 ZP 4069 है। ट्रक खाली था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक नशे में था और हादसे के बाद भी बात करने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है