Palak Muchhal Marriage Today: इंदौर की मशहूर पार्श्व गायिका पलक मुछाल आज विवाह सूत्र में बंधने जा रही हैं

देखिये पलक को मेहंदी के गीत पर थिरकते हुए ---

1296

इंदौर की मशहूर पार्श्व गायिका पलक मुछाल आज विवाह सूत्र में बंधने जा रही रही हैं ,देखिये पलक को मेहंदी के गीत पर थिरकते हुए —

इंदौर की मशहूर पार्श्व गायिका पलक मुछाल आज  6 नवंबर को संगीतकार मिथुन शर्मा के साथ विवाह सूत्र में बंधने जा रही हैं। शुक्रवार को पलक के हाथ मेहंदी से सजे और हल्दी लगाने की रस्म हुई। पूरे आयोजन की सजावट भी पीले रंग की थीम पर रखी गई थी। परिजनों ने बताया कि विवाह समारोह की थीम राजस्थानी रखी गई है। देखिये पलक को मेहंदी के गीत पर थिरकते हुए —पलक का परिवार राजस्थानी जैन परिवार है और उनकी माँ इंदौर की ब्राह्मण परिवार की बेटी है . इस नाते विवाह में राजस्थान और मालवा का मिश्रित  परिवेश रचा गया है और दाल बाफले जैसे इंदौरी – राजस्थानी व्यंजनों से बारात का स्वागत होगा —

 

Palak Muchhal Wedding: इंदौर में होगा बॉलीवुड  प्लेबैक सिंगर पलक मुछाल की शादी का रिसेप्शन