Inquiry Orders-TI Line Attached : छेड़छाड़ के कारण पहले बेटी और बाद में पिता ने आत्महत्या की

गृहमंत्री ने कहा 'DIG स्तर के अधिकारी करेंगे जांच

2099

Inquiry Orders-TI Line Attached : छेड़छाड़ के कारण पहले बेटी और बाद में पिता ने आत्महत्या की

 

Vidisha : विदिशा में छेड़छाड़ से परेशान बेटी और उसके पिता ने आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि उनकी बात को पुलिस ने भी नहीं सुना था। इस मामले में टीआई और हेड कांस्टेबल को लाइन अटैच किया गया है। इस आत्महत्या मामले में गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। जब छेड़छाड़ का विषय सामने आया था, तो शिकायत दर्ज कर समन भेज दिया गया था। उसके बाद में जब लड़की द्वारा आत्महत्या की घटना सामने आई थी तो 306 के तहत केस दर्ज करके सुदीप धाकड़ को जेल भेज दिया था। धाकड़ के जेल से छूटकर आने के बाद लड़की के पिता द्वारा आत्महत्या करने की घटना सामने आई।

गृहमंत्री ने कहा कि इस मामले में आरोपी पर वापस कायमी कर, दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहां के टीआई और हेड कांस्टेबल को लाइन अटैच कर दिया गया। मैं आज निर्देश दे रहा हूं कि डीआईजी स्तर का अधिकारी साथ टीम को लेकर जाएंगे और तीन दिन के अंदर इस पूरी घटना की रिपोर्ट करेंगे। रिपोर्ट आने के बाद में जो-जो और दोषी निकलेंगे उसमें से किसी को नहीं बख्शा जाएगा।