International Gold Medalist गायक गिरीश शर्मा के 2 गीत 19 अप्रैल को मुंबई में होंगे रिलीज!

78

International Gold Medalist गायक गिरीश शर्मा के 2 गीत 19 अप्रैल को मुंबई में होंगे रिलीज!

Ratlam : शहर के अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट गायक गिरीश शर्मा के 2 गीतों को DMI म्यूजिक कंपनी ने रिकॉर्ड किया हैं। इन गीतों की रिलीजिंग डेट 19 अप्रैल हैं जिसे मुंबई में PVR में कुमार सानू, अनुराधा पौडवाल, अनुप जलोटा, दिलीप सेन, अन्नु मलिक व म्यूजिक डायरेक्टर देवरंजन त्रिपाठी सहित 25 सेलिब्रिटी की मौजूदगी में घोषित किया जाएगा। गिरीश शर्मा ने बताया कि मुंबई के जुहू स्थित PVR में उनके 2 गीत ओ दुनिया के रखवाले गीत का नया वर्जन व म्यूजिक डायरेक्टर देवरंजन त्रिपाठी द्वारा लिखित व स्वरबद्ध किया गया 1 कृष्ण भजन DMI म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज किया जाएगा।

IMG 20260416 WA0001

इसके लिए गिरीश शर्मा को देश सहित विदेशों से शुभकामनाएं दी जा रही हैं!