International Women’s day:अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सर्किल जेल में पदस्थ महिला स्टाफ का किया सम्मान

685

International Women’s day:अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सर्किल जेल में पदस्थ महिला स्टाफ का किया सम्मान

महिला प्रहरियों ने संभाली जेल अधीक्षक और जेलर की कुर्सी…..

Ratlam।8 मार्च यानी आज का दिन दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस दिन महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने के साथ-साथ उन असमानताओं की ओर ध्यान आकर्षित किया जाता हैं।जो आज भी महिलाओं को पीछे धकेलती हैं।

117cb3d2 8bce 49e0 a059 63d95b3df722

9e55d2d3 0c60 443e 9d7f 756c9178017a

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं के सम्मान में मध्यप्रदेश की रतलाम स्थित सर्किल जेल में अधिकारियों ने महिलाओं के सम्मान में उन्हें सम्मानित भी किया।महिला प्रहरियों जेल अधीक्षक और जेलर की कुर्सी पर बिठा कर पुष्प गुच्छ से उनका सम्मान किया।

8a4e5519 4f60 41f1 86fd 10662c0375caf573074b 3e5d 4875 bc14 63651ffd8981

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की पूर्व संध्या पर सर्किल जेल रतलाम में लक्ष्मण सिंह भदौरिया जेल अधीक्षक और ब्रजेश मकवाना सहायक जेल अधीक्षक ने समस्त महिला स्टाफ को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए सम्मानित किया।

इस अवसर पर बडा ही दिलचस्प माहौल देखने में आया जिसमें जेल की वरिष्ठ महिला प्रहरी श्रीमती कौशल्या बाई को जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया ने अपनी कुर्सी पर बिठाया और उन्हें रजिस्टरों को चैक करने के लिए दिए।श्रीमती ममता शर्मा महिला प्रहरी ने जेलर ब्रजेश मकवाना की कुर्सी संभाली तथा जेल की सुरक्षा को लेकर जेल में लगे सीसीटीवी से जेल की सुरक्षा की निगरानी का जायजा लिया।जेल अधिकारियों के इस नवाचार की सराहना की जा रही हैं।इस नवाचार से अन्य लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिएजेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया ने कहा “सुक्ति हैं-जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता बसते हैं l”