अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच द्वारा प्रदान किए जाने वाले 2023 के विधा पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित हैं।

548

अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच द्वारा प्रदान किए जाने वाले 2023 के विधा पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित हैं।

प्रविष्टियों में पुस्तकें न भेजें। अगर आप कविता के लिए प्रविष्टि भेज रहे हैं तो अपनी 10 कविताएं भेजें और कहानी पुरस्कार के लिए अगर प्रविष्टि भेज रहे हैं तो अपनी 4 कहानियाँ तथा उपन्यास के लिए उपन्यास अंश 1500 शब्दों में नीचे लिखे व्हाट्सएप नंबर पर भेजें।
ध्यान रहे कि आपकी रचनाएं पिछले 2 वर्ष  में प्रकाशित आपकी पुस्तकों में से ही होनी चाहिए।
आप जिस पुस्तक में से प्रविष्टियां भेज रहे हैं उस पुस्तक का नाम और प्रकाशन वर्ष भी लिखना अनिवार्य है।
अगर आपका चयन पुरस्कार के लिए हो जाता है तो उन पुस्तकों को हम आप से मंगवाएंगे।
प्रविष्टियां भेजते समय जिस पुरस्कार के लिए आप प्रविष्टि भेज रहे हैं उसका नाम भी लिखें।
1)  माँ सुरतवंती वर्मा समाज सेवा पुरस्कार
2) राधा अवधेश स्मृति कथा सम्मान पुरस्कार
3) पुष्पा विश्वनाथ मेहता स्मृति कविता सम्मान
4) पाँखुरी सक्सेना लांबा स्मृति लघुकथा सम्मान
5) डॉ शिव शरण द्विवेदी स्मृति कविता सम्मान
6) पूजा स्मृति कविता सम्मान
7)उदार साहित्य रत्न पुरस्कार उपन्यास विधा पर
8)नंदन नंदिनी पुरस्कार संस्मरण विधा पर
9)ललिता जयंती पुरस्कार कविता विधा पर
पुरस्कार के नियम
1) रचनाएं भेजने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है । उसके बाद आई हुई रचनाओं पर विचार नहीं किया जाएगा।
2) आप केवल एक ही पुरस्कार के लिए प्रविष्टि भेज सकते हैं।
3)पुरस्कारों की घोषणा 1 दिसंबर 2023 को की जाएगी। निर्णायकों का निर्णय अंतिम होगा तथा संस्था द्वारा मान्य होगा।
4)पुरस्कार जनवरी की किसी तारीख में अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच द्वारा भोपाल में आयोजित  होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किये जाएंगे।पुरस्कार के अंतर्गत मानधन ,स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल प्रतिष्ठित मंच के द्वारा प्रदान किया जाएगा।

श्रीमती संतोष श्रीवास्तव
संस्थापक अध्यक्ष
अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच
वाट्सएप नंबर
09769023188

पुस्तक समीक्षा: “उदात्त प्रेम की देह से परे आध्यात्मिक अनुभूति है यह उपन्यास”