अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में कई लोगों के साथ योग किया

397

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में कई लोगों के साथ योग किया

 

भोपाल: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल में कई लोगों के साथ योग किया।

IMG 20250621 WA0042 scaled

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं दोनों हाथ जोड़कर सभी योग साधकों को प्रणाम करता हूं।

IMG 20250621 WA0044 scaled

आज का दिन भारत के मूल दर्शन, जीवन शैली और हजारों वर्षों पुरानी हमारी योग परंपरा से पूरी दुनिया को परिचित कराने का गौरवशाली दिवस है।

IMG 20250621 WA0045 scaled

आज ही के दिन सूर्य नारायण देवता उत्तरायण की यात्रा पूर्ण कर दक्षिणायन की ओर प्रस्थान करते हैं।

आज वर्ष का सबसे बड़ा दिन है और इसके बाद रातें लंबी होने लगती हैं।

IMG 20250621 WA0047 scaled

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग के माध्यम से हमारा मन शांत होता है, शांति से संतोष प्राप्त होता है और संतोष से हम अहिंसा की ओर बढ़ते हैं।

 

अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए हम अपनी मूल अवधारणा वसुधैव कुटुम्बकम् की ओर अग्रसर होते हैं।

हमारे लिए संपूर्ण पृथ्वी एक परिवार के समान है।

IMG 20250621 WA0048

डॉ मोहन यादव ने कहा कि कोविड काल में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “जियो और जीने दो” की भावना का साक्षात् रूप देखा गया।

देशवासियों की रक्षा के साथ-साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 100 से अधिक देशों को दवाइयां और अन्य आवश्यक संसाधन प्रदान कर वसुधैव कुटुंबकम् की मूल भावना का परिचय दिया।

IMG 20250621 WA0050

उन्होंने कहा कि मैं महर्षि पतंजलि को नमन करता हूं, जिन्होंने योग साधना के माध्यम से हमें अष्टांग सूत्र प्रदान किया।जन्म से मृत्यु तक की इस यात्रा में परमात्मा हमें यश प्रदान करें, हमारे मन के भावों को प्रकृति से जोड़ें और हम सभी के साथ सदैव खड़े रहें।

IMG 20250621 WA0051

योग दिवस के इस पावन अवसर पर मेरी ओर से सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!