IPL 2022 : दीपिका और रणवीर भी टीम खरीदने के मूड में

फुटबॉल क्लब Manchester United के साथ बोली लगाएंगे

606

Mumbai : बॉलीवुड जोड़ी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और उनके पति और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने नई IPL फ्रेंचाइजी टीम के लिए बोली लगाने में रुचि दिखाई है। ये टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड (Manchester United) के साथ खरीदी जाएगी। मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब दुनिया की बड़ी फुटबॉल टीम का मालिक है, जिसके साथ दुनिया के कई बड़े फुटबॉल सितारे खेलते हैं।                                    IMG 20211022 WA0110

अगले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में आठ नहीं, बल्कि 10 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। दो नई फ्रेंचाइजी टीमें इस साल IPL से जुड़ेंगीं और अगले साल मैदान पर उतरेंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया, जिसमें दो नई फ्रेंचाइजी से जुड़ने के लिए इच्छुक पार्टियों से बोलियां मांगी गई है। क्योंकि, यह अगले साल की खिलाड़ियों के मेगा ऑक्शन से पहले इस बारे में जानकारी लेना जरूरी है।
IPL 2022 से पहले खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन भी होना है, इस मेगा ऑक्शन के लिए फ्रेंचाइजी टीमों को खिलाड़ियों को रिटेन करने के क्या नियम होंगे, इसका फिलहाल खुलासा नहीं किया गया। फ्रेंचाइजी कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर पाएगी, इसे लेकर अभी फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। लेकिन, माना जा रहा है कि एक फ्रेंचाइजी टीम तीन भारतीय और एक विदेशी क्रिकेटर को रिटेन कर पाएगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान रह चुके दिनेश कार्तिक ने दीपिका और रणवीर की संभावित टीम की जर्सी को लेकर इन दोनों को ट्रोल किया। दीपिका और रणवीर भी नई टीम दो टीमों के लिए बोली लगाने के लिए तैयार हैं। इस पर रिऐक्ट करते हुए दिनेश कार्तिक ने ट्विटर पर लिखा ‘उस टीम की जर्सी मजेदार होगी।’ रणवीर अपने अटपटे ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं और इसे लेकर काफी चर्चा में भी रहते हैं। इसी को लेकर दिनेश कार्तिक ने इन दोनों को ट्रोल किया है।