IPS Bharti Arora : 10 साल पहले कृष्ण भक्ति के लिए VRS लिया 

रिटायरमेंट वाले दिन भगवा वेश में ऑफिस आई, बोलीं अब सीधा वृंदावन जाऊंगी

1510
IPS Bharti Arora : 10 साल पहले कृष्ण भक्ति के लिए VRS लिया 

IPS Bharti Arora : 10 साल पहले कृष्ण भक्ति के लिए VRS लिया 

Ambala : आईपीएस भारती अरोड़ा (Bharti Arora) ने कृष्ण भक्ति के लिए विख्यात है। उन्होंने अनिवार्य सेवानिवृत्ति (VRS) ले लिया। मंगलवार को नौकरी के आखिरी दिन वे भगवा कपड़ों में दफ्तर पहुंची।

भारती अरोड़ा आज (1 दिसंबर को) वृंदावन चली गईं। भारती अरोड़ा 10 साल से VRS लेने का मन बना रही थी।  पर, उन्हें सही समय का इंतजार कर रही थी।

भारती(IPS Bharti Arora )ने दूसरी बार फिर VRS के लिए आवेदन किया था। पहली बार उन्होंने जुलाई में DGP को पत्र लिखकर VRS लेने की मांग की थी। तब हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भारती की फाइल पर टिप्पणी लिखकर मुख्यमंत्री को भेजा था।

bharti arora 1

वृंदावन में भक्ति मार्ग पर चलने वाली भारती अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा आने के बाद ही उनके जीवन में ‘हरि’ का आना हुआ।

एक दिव्य संत के माध्यम से इसकी लौ जागी। उन्होंने संत कबीरदास और कईं संतों की वाणी का जिक्र किया और कहा कि ‘प्रेम पियाला जो पिए, सिस दक्षिणा देय / लोभी शीश न दे सके, नाम प्रेम का लेय!’

WhatsApp Image 2021 12 01 at 6.00.01 AM 1

अंबाला रेंज में तैनात आईजी और वरिष्ठ आईपीएस अफसर भारती अरोड़ा (IG Bharti Arora) का कहना है कि उन्होंने बहुत सारे अफसर, डीजीपी देखे हैं।

लेकिन, किसी तुच्छ चीज के पीछे भागना और उसे ही असल सुख समझने की गलती हमें नहीं करनी चाहिए क्योंकि, नानक दुखिया सब संसार, सो सुखिया जिस नाम आधार!

भारती अरोड़ा ने कहा कि राज्य में कबूतरबाजी के नाम पर लोगों का जीवन और पैसा हड़पने वाले 550 लोगों को हमने गिरफ्तार किया और पैसे की रिकवरी भी की। पिछले दस साल में इतने केस दर्ज नहीं हुए।

उनको गृह मंत्री और मुख्यमंत्री ने कबूतरबाजों द्वारा की जा रही ठगी के मामलों में एक्शन लेने के लिए SIT का मुखिया बनाया था।

भारती अरोड़ा पुलिस पुलिस सेवा (IPS) की 1998 बैच की अफसर हैं। 23 साल की पुलिस सेवा में वे हरियाणा में कई जिलों में SP के अलावा करनाल रेंज की IG रह चुकी हैं। जब उन्होंने VRS लिया वे अंबाला रेंज की IG थीं। उनकी रिटायरमेंट 2031 में होना थी! मगर, उन्होंने 10 साल पहले VRS ले लिया।

भारती अरोड़ा की शादी हरियाणा काडर के IPS विकास अरोड़ा से हुई है। विकास अरोड़ा फिलहाल फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर हैं। भारती अरोड़ा राई स्पोर्ट्स स्कूल की प्रिंसिपल भी रह चुकी हैं, जहां उन्होंने कई काम किए।

WhatsApp Image 2021 12 01 at 6.00.02 AM

अंबाला करनाल में रहते हुए भारती अरोड़ा ने बड़े-बड़े कबूतरबाजों को गिरफ्तार कर जेल में भेजा। इतना ही नहीं, उनसे रिकवरी कर उन गरीब युवाओं के परिवारों की मदद का बड़ा काम हुआ, जिनका सारा कुछ बर्बाद हो गया था।

साथ ही बिना किसी कसूर के बाहर के देशों में जेलों में रहना पड़ा था। इसी तरह से गौवंश को बचाने के लिए भी भारती अरोड़ा ने गौ तस्करी वाले इलाकों में खास अभियान चलाए। उसमें भी उन्हें काफी सफलता मिली, लोगों का साथ भी मिला।                                                                                    *जानिए क्या है MP Connection*

हरियाणा कैडर की इस वरिष्ठ IPS अधिकारी के पिता मध्यप्रदेश केडर के वरिष्ठ IAS रहे हैं। उनका नाम वीके जाजोरिया था और वह 1967 बैच के IAS अधिकारी थे।

MP – Female Constable Allowed to Change Gender : महिला आरक्षक को गृह विभाग से लिंग परिवर्तन की अनुमति