MP Home Department – Female Constable Allowed to Change Gender : महिला आरक्षक को गृह विभाग से लिंग परिवर्तन की अनुमति

1028
MP - Female Constable Allowed to Change Gender

MP Home Department – Female Constable Allowed to Change Gender

Bhopal MP: मध्यप्रदेश का पहला मामला जिसमें राज्य शासन द्वारा sex change क़ी अनुमति दी गयी है। महिला आरक्षक जिला पुलिस में कार्यरत है। गृह विभाग (MP Home Department ) , मप्र शासन द्वारा आज पुलिस मुख्यालय को अनुमति सम्बंधी आदेश जारी किए।

MP Home Department - Female Constable Allowed to Change Gender

अपर मुख्य सचिव गृह डॉ राजेश राजौरा ने बताया कि महिला आरक्षक को बचपन से Gender Identity Disorder की पुष्टि राष्ट्रीय स्तर के मनोचिकित्सकों द्वारा की गई थी। महिला आरक्षक अमिता (परिवर्तित नाम) द्वारा पुरुषों की तरह सभी पुलिस कार्य जिले में सम्पादित किया जाता रहा है।

Also Read: Food Allowance : पुलिस की तरह होमगार्ड को भी मिलेगा ड्यूटी के दौरान भोजन भत्ता। 

उनके द्वारा विधिवत आवेदन, शपथ पत्र, और भारत सरकार के राजपत्र में 2019 में महिला से Sex Change की मंशा की अधिसूचना प्रकाशित कराने उपरांत आवेदन पुलिस मुख्यालय को प्रेषित किया। पुलिस मुख्यालय द्वारा गृह विभाग से अनुमति हेतु मार्गदर्शन चाहा गया। किसी भी भारतीय नागरिक को उसके धर्म या जाति पर ध्यान दिए बिना अपने स्वयं के Gender के चुनाव की स्वतंत्रता के स्थापित विधिक सिद्धांत के तारतम्य में विधि विभाग से विधिक परामर्श के उपरांत गृह विभाग द्वारा अमिता (परिवर्तित नाम) को Sex Change की अनुमति के आदेश पुलिस मुख्यालय को 1 December 2021 को प्रदान किए गए।