IPS Officers DPC Today: DIG से ADG रैंक के अधिकारी होंगे पदोन्नत

700
DPC For IPS Promotion:

IPS Officers DPC Today:DIG से ADG रैंक के अधिकारी होंगे पदोन्नत

भोपाल: लंबे समय से प्रमोशन की बांट जोह रहे आईपीएस अफसरों के लिए अच्छी खबर है। आईपीएस अफसरों को एडीजी, आईजी, डीआईजी के पदों पर पदोन्नत करने और सलेक्शन ग्रेड देने के लिए इसी माह 25 नवंबर को डीपीसी की जाएगी। इस डीपीसी में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंंस, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा और डीजी सुधीर सक्सेना शामिल होंगे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय पुलिस सेवा के मध्यप्रदेश कॉडर के 1998 बैच के अफसरों को एडीजी, 2005 बैच के अफसरों को आईजी, 2009 बैच के अफसरों को डीआईजी के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। इसी तरह 2010 बैच के आईपीएस अफसरों को सलेक्शन ग्रेड देने विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की जाएगी।

ये बनेंगे आईजी से एडीजी-
भारतीय पुलिस सेवा के 1998 बैच के अधिकारी विवेक शर्मा,साजिद फरीद शापू को आईजी से एडीजी बनाने विचार किया जाएगा।

ये बनेंगे डीआईजी से आईजी-
भारतीय पुलिस सेवा के 2005 अधिकारियों सुशांत सक्सेना और डॉ आशीष को डीआईजी से आईजी के पद पर पदोन्नत करने विचार होगा।

इन्हें एसपी से डीआईजी बनाने होगा विचार-
भारतीय पुलिस सेवा के 2009 बैच के 25 अफसरों को एसपी से डीआईजी पद पर पदोन्नत करने विचार किया जाएगा। इस बैच के अधिकारियों जिनके नामों पर विचार किया जाना है उनमें तरुण नायक, नवनीत भसीन, रुडोल्फ अलवर्ट जे, अमित सिंह,शशिकांत शुक्ला, संतोष सिंह गौर, मुकेश कुमार सिंह श्रीवास्तव,सुनील कुमार जैन, ओमप्रकाश त्रिपाठी, मोनिका शुक्ला, मनोज कुमार सिंह, सुनील कुमार जैन, अवधेश कुमार गौस्वामी, महेशचंद्र जैन, सविता सोहाने, मनोज कुमार, डीएल तेनिवार साकेत प्रकाश, अमित सांघी, तुषारकांत विद्यार्थी, सतेन्द्र शुक्ला, बिरेन्द्र कुमार सिंह, प्रशान्त खरे, अतुल सिंह और मनीष कुमार अग्रवाल शामिल है।

इन्हें मिलेगा सलेक्शन ग्रेड-
भारतीय पुलिस सेवा के 2010 बैच के 23 आईपीएस अफसरों को सलेक्शन ग्रेड देने विचार किया जाएगा।