IPS Officers Transferred in MP:4 IPS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

877

IPS Officers Transferred in MP:4 IPS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

भोपाल: राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के चार IPS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। विरेंद्र कुमार सिंह एसपी राजगढ़ को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। धर्मराज मीणा पुलिस अधीक्षक पन्ना को पूर्व में एसपी दमोह के पद पर की गई पदस्थापना को संशोधित करते हुए अब एसपी जिला राजगढ़ पदस्थ किया है। सुनील तिवारी को एसपी दमोह बनाया गया है। रामशरण प्रजापति सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को सेनानी 24 वीं वाहिनी विसबल जावरा और एसपी नारकोटिक्स मंदसौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।