

IPS Promotion: 2010 बैच के IPS अधिकारी DIG पद पर पदोन्नत
भोपाल: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर भारतीय पुलिस सेवा में 2010 बैच के IPS अधिकारी शशीन्द्र चौहान सेनानी 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन को उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के बाद फिलहाल उनकी स्थापना उसी स्थान पर की गई है।