IPS Transfers : मध्यप्रदेश में 15 IPS के तबादले, राकेश गुप्ता बने संचालक खेल एवं युवक कल्याण, राजेश सिंह रीवा रेंज के डीआईजी होंगे!

देखिए, जारी हुआ तबादला आदेश! 

434

IPS Transfers : मध्यप्रदेश में 15 IPS के तबादले, राकेश गुप्ता बने संचालक खेल एवं yuvsk कल्याण, राजेश सिंह रीवा रेंज के डीआईजी होंगे!

 

Bhopal : रविवार रात को गृह विभाग ने 15 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर आदेश जारी किए। आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापा मारने वाले प्रभारी महानिदेशक, लोकायुक्त जयदीप प्रसाद को हटा दिया गया। उन्हें अब एडीजी, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई। उनकी जगह योगेश देशमुख को लोकायुक्त में प्रभारी महानिदेशक बनाया गया। वे अभी एडीजी, इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ए साईं मनोहर को इंटलीजेंस की कमान दी गई है। सीएम के ओएसडी राकेश गुप्ता को संचालक, खेल एवं युवक कल्याण बनाया गया है। गुप्ता 5 महीने पहले 24 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ हुए थे।

IMG 20250323 WA0101

IMG 20250323 WA0102

एडीजी राजबाबू सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लोटने के बाद पीएचक्यू में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बनाया गया है। मऊगंज जिले में एक घटना में टीआई की हत्या के बाद डीआईजी, रीवा रेंज साकेत प्रकाश पांडे को हटा दिया गया है। उन्हें डीआईजी, पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह राजेश सिंह को रीवा रेंज का डीआईजी बनाया गया है। राजेश सिंह के पास अभी डीआईजी, सेनानी 25वीं वाहिनी, विसबल भोपाल की जिम्मेदारी है। गौरव राजपूत को रीवा रेंज का आईजी बनाया गया है। गौरव राजपूत के पास अभी ओएसडी, गृह विभाग की जिम्मेदारी थी।