IPS Transfers: MP में 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले 

1708
VRS of 96 Batch IPS Officer Accepted

IPS Transfers: MP में 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले 

 

भोपाल: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

भारतीय पुलिस सेवा में 1993 बैच की अधिकारी सोनाली मिश्रा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ करते हुए उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ संचालक मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IMG 20240622 WA0113

2003 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक गोयल आईजी पुलिस सुधार को आईजी मानव अधिकार आयोग बनाया गया है।

राकेश कुमार सिंह एसपी सिवनी को हटाकर उन्हें पुलिस मुख्यालय में AIG बनाया गया है।

सुनील कुमार मेहता पुलिस अधीक्षक देहात इंदौर अब SP जिला सिवनी होंगे। श्रीमती हितिका वासल एसपी पीटीएस इंदौर को एसपी देहात इंदौर पदस्थ किया गया है।

श्रीमती यंगचैन डालकर भूटिया सेनानी 15वीं वाहिनी विसबल इंदौर को एसपी पीटीएस जिला इंदौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।