ISI Trained Arrest: लक्ष्मी नगर को ठिकाना बनाने के पीछे भी साजिश

913

नई दिल्ली। पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी ISI से आतंकवादी हमलों की ट्रेनिंग लेकर साजिश के तहत दिल्ली में दाखिल हुए आतंकवादी अशरफ उर्फ अली अहमद नूरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ट्रेनिंग के बाद वो Nepal के रास्ते भारत पहुंचा था। यहाँ आकर उसने अपना नाम बदला और दिल्ली में अपने 3 ठिकाने चुन लिए। उसने एक ठिकाना लक्ष्मी नगर को बनाया, जिससे उसके खतरनाक इरादों की भनक मिलती है। वो दशहरे-दिवाली पर हमले की पूरी प्लानिंग करके आया था। अशरफ अली के पास से AK-47 जैसा हथियार और ग्रेनेड मिलना बताता है कि वो क्या करना चाहता था।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पाकिस्तान की इस साजिश को लेकर मुस्तैद थी। उसने समय रहते अशरफ को पकड़ भी लिया। स्पेशल सेल सतर्क थी, कि कुछ और गुर्गे उसके हाथ आ सकते हैं। पुलिस को अशरफ के लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क इलाके में में होने की सूचना मिली थी। स्पेशल सेल टीम ने रमेश नगर में रेड मारकर सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक AK-47 के साथ एक मैगजीन और 60 राउंड गोली, हैंड ग्रेनेड, 50 राउंड गोली के साथ दो आधुनिक पिस्टल जब्त की गई।दिल्ली के ठिकाने
अशरफ ने फर्जी दस्तावेजों पर भारतीय पहचान पत्र (Indian Identity Card) हासिल कर लिया था। वो अली अहमद नूरी के नाम से यहाँ रह रहा था। वह आकाओं के Green Signal के इंतजार में था। उसकी साजिश इतनी फुल प्रूफ कि इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। अशरफ ने दिल्ली में लक्ष्मी नगर के अलावा अपने तीन ठिकाने बना रखे थे। उसने लोकल सपोर्ट की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट से उसने अपनी यह फर्जी आईडी बनवाई थी।लक्ष्मी नगर ही क्यों
अशरफ ने लक्ष्मी नगर में अपना ठिकाना बेहद सोच-समझकर बनाया था। लक्ष्मी नगर की अगर लोकेशन देखें तो यहां से दिल्ली का VVIP इलाका यमुना के थोड़ी दूरी पर है। ITO के साथ ही लुटियंस के उस इलाके में जहां PM समेत सांसद और VVIP रहते हैं। लक्ष्मी नगर से कुछ ही मिनटों की दूरी पर ये जगहें हैं।
क्या है कनेक्शन
पकड़ा गया आतंकवादी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का है। उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की तरफ से भारत में आतंकवादी हमले के लिए Special Trening दी गई थी। फिर उसे Nepal के रास्ते भारत भेजा गया था।
खतरनाक मंसूबे
दिवाली से पहले दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में वो हमलों को अंजाम देने भारत आया था। उसकी साजिश दिवाली, दशहरे से पहले राजधानी को धमाकों से दहलाने की थी। सुरक्षा एजेंसियां अशरफ अली से लगातार पूछताछ कर रही हैं। शुरुआती जानकारी के आधार पर राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में छापे मारे जा रहे हैं।
————————-