
जीवन में अनुशासन और समय का महत्व समझना आवश्यक – रिटायर्ड मेजर उषा कुमावत
हमारे भविष्य की पीढ़ी को सही दिशा और सही ज्ञान का आधार है प्रारंभिक शिक्षा – मानवता मिशन ट्रस्ट अध्यक्ष श्री नरेंद्र अग्रवाल
विबोध प्रीस्कूल में 30 को ट्रॉफ़ी और 150 बच्चों को प्रशस्ति पत्र और रिपोर्ट कार्ड समारोह पूर्वक दिए गए
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर। जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन और समय के महत्व को समझना जरूरी है और यह बात अपने 27 वर्ष की सेना की सेवा में उपयोगी साबित हुई यह कहा रैपिड एक्शन फ़ोर्स एवं केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल में सेवाएं प्रदान कर मंदसौर आई मेजर उषा कुमावत ने।

आप शनिवार को अभिनन्दन नगर स्थित विबोध प्रीस्कूल में स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित कर रही थी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला प्रेस क्लब संरक्षक एवं मानवता मिशन ट्रस्ट अध्यक्ष श्री नरेंद्र अग्रवाल थे।

सेना में मेजर रही उषा कुमावत ने अपने अनुभव से बताया कि अयोध्या मुम्बई, दिल्ली, चंडीगढ़ के साथ विदेश में भी सेना में दायित्व निभाने के विभिन्न अवसरों पर कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा पर धैर्य और अनुशासन ही संबल देता है और यह बात सभी बच्चों और बड़ों पर भी लागू होती है। आपने विबोध प्रीस्कूल में कक्षाओं का निरीक्षण किया और विभिन्न विधाओं की जानकारी प्राप्त कर बताया कि यह श्रेष्ठ स्कूल है और जिम्मेदारी से बच्चों के सर्वांगीण विकास में सतत सक्रिय है। विजेताओं को ट्रॉफ़ी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

मानवता मिशन ट्रस्ट अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि छोटे छोटे बच्चे ही हमारे परिवार समाज और राष्ट्र का भविष्य है और इनका सुदृढ़ आधार ही देश का भविष्य सुरक्षित करेगा । विबोध प्रीस्कूल जैसे स्कूलों के माध्यम से बच्चों को सही दिशा और सही ज्ञान मिल सकता है जो जीवन आगे बढ़ाने में मदद करेगा । श्री अग्रवाल ने स्कूल भ्रमण कर विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
स्कूल के विद्यार्थियों के अभिभावकों संदीप उपाध्याय, अभिषेक शर्मा एवं अन्य ने भी संबोधित करते हुए अपने विचार साझा किए ओर शिक्षण प्रबंधन की सराहना की।

इसके पूर्व नन्हे बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों द्वारा वर्ष भर में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर 30 बच्चों ट्रॉफ़ी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। 150 से अधिक बच्चों को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड भी दिए गए।
स्कूल स्टॉफ की भूमिका राठौर को बेस्ट को ऑर्डिनेटर अवॉर्ड प्रदान किया गया । संचालन प्रियांशी मिश्रा ने किया। स्वागत सम्मान फाउंडर एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ घनश्याम बटवाल किया। स्वागत संबोधन प्रिंसीपल डॉ श्रुति बटवाल ने देते हुए विबोध स्कूल की शैक्षणिक खेल एवं म्यूजिक डांस आदि गतिविधियों की जानकारी दी।

विबोध प्रीस्कूल प्रबंधन की ओर से रीना सोनी, दीक्षा शर्मा तनीषा कौर दिव्या मारू भूमिका राठौर, गौरव सोनी विक्रम सिंह सिसोदिया एवं अन्य ने अतिथियों अभिभावकों का स्वागत किया।






