उत्तर पूर्वी राज्यों में पूरे महीने होगी बरसात, MP में लगातार बना रहेगा बारिश का मौसम

837

उत्तर पूर्वी राज्यों में पूरे महीने होगी बरसात, MP में लगातार बना रहेगा बारिश का मौसम

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत में मौसम का चक्र लगातार उत्तर पूर्व से मध्य – पश्चिम की ओर बना हुआ है। इसके अलावा ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना पर भी इसका प्रभाव बना हुआ है। भारत के उत्तर में पश्चिमी विक्षोभ का असर है जहां से बादल जम्मू कश्मीर लद्दाख हिमाचल प्रदेश में घुसते हुए उत्तर पूर्व भारत की ओर खिसक कर पुनः मुड़ रहे हैं। यह मुड़ते हुए सीधे बिहार उत्तर प्रदेश, पूर्वी राज्य अरुणाचल, असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड आदि को भी भिगौते हुए पश्चिमी बंगाल से मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात और राजस्थान तक को लपेटे हुए हैं। यहां से पुनः उत्तर की ओर बढ़ रहे हैं।

मध्य प्रदेश में मौसम बारिश का ही रहेगा। आज उत्तरी क्षेत्र में ज्यादा बारिश की आशंका है जिसमें ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड यहां अच्छी बारिश हो सकती है। प्रदेश में बारिश का यह क्रम पूरे महीने चल सकता है जहां पर सामान्य से लेकर भारी बारिश भी हो सकती है।