Itarasi News: बढ़ रहा अपराधों का ग्राफ, करणी सेना के नगर महामंत्री रोहित राजपूत की सरेआम हत्या

भाजपा व करणी सेना के आक्रोश के बाद एक्शन में आई पुलिस

1668

इटारसी से चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट

इटारसी। विगत कुछ समय से शहर में लगातार बढ़ते अपराधों के विरोध में आज शनिवार को सुबह से अब तक शहर के चौक चौराहों पर , मीडिया व सोशल मीडिया में,स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है।
पहले करणी सेना के करीब 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कल रात अपने नगर महामंत्री रोहित राजपूत की सरेआम हत्या करने के विरोध में मृतक रोहित की अंतिम यात्रा में चल रहे शव वाहन को थाने के सामने रोककर करीब 30 मिनिट तक चक्काजाम व धरना प्रदर्शन किया। वे अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद उनका शहर में हथकड़ी पहनाकर सार्वजनिक जुलूस निकालने व उनके घरों को गिराने की मांग कर रहे थे

 बाद में नगर दंडाधिकारी मदन सिंह रघुवंशी, एस डी ओ पी महेंद्र सिंह चौहान व टी आई रामसनेही चौहान के काफी समझाने पर वे तत्संबंधी ज्ञापन सौंपकर शव यात्रा के साथ शांति वन के लिए रवाना हो गए। इसके बाद स्थानीय विश्राम गृह में नगर भाजपा अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने,नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, वरिष्ठ भाजपा नेता,प्रदेश सह संयोजक,समाज सेवी संस्था प्रकोष्ठ, संदेश पुरोहित,विधायक प्रतिनिधि जगदीश मालवीय, जिला महामंत्री मुकेश मैना,जिला उपाध्यक्ष द्वय शैलेंद्र दीक्षित, कल्पेश अग्रवाल, व स्थानीय मंडल पदाधिकारियों के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को नगर में लगातार बढ़ रहे अपराधों को मुख्यमंत्री की छबि खराब करने वाला बताते हुए नगर में संवेदनशील पॉइंट्स पर पुलिस गश्त बढ़ाने व वहां सी सी टी वी कैमरे लगाने, अपराधियों की तुरंत धरपकड़ हेतु पृथक से एक टीम गठित करने आदि 7 सूत्री मांगों का जिला पुलिस अधीक्षक को संबोधित एक ज्ञापन एस डी ओ पी को सौंपा। इस अवसर पर एस डी एम मदन सिंह रघुवंशी व टी आई भी उपस्थित थे।                                                                                              WhatsApp Image 2022 09 03 at 3.04.40 PM 1 1
इसके बाद पुलिस एक अलग तरह के एक्शन मोड में आई। उसने अपराधियों को हथकड़ी पहनाकर शहर की सड़कों पर उनका जुलूस निकाला। वहीं एक अपराधी के घर की नपाई करने राजस्व विभाग की एक टीम भाट मोहल्ले पहुंच भी गई है। अब ऐसा लग रहा है कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर रूपी जेसीबी का पंजा कभी भी चल सकता है।आरोपियों के मकानों की नपाई तो शुरू हो ही गई है। घटना स्थल नगरपालिका के नीचे सुट्टा बार पर भी कार्यवाही हो सकती है। वहीं शहर के कुछ पूल गेम पर भी कार्यवाही संभव है। दुबे हॉस्पिटल के आगे पीछे तरफ तरफ भी होने वाली अवांछित गतिविधियों पर भी कार्यवाही संभव है।                                                                                          WhatsApp Image 2022 09 03 at 3.04.41 PM
ज्ञात रहे कि विगत रात नगरपालिका कार्यालय के पास, हुए पुरानी इटारसी के युवक रोहित राजपूत व सचिन पटेल पर किए गए प्राणघातक हमले के बाद करणी सेना के नगर मंत्री रोहित राजपूत की इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत से करणी सेना व नगर भाजपा ने कल ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की घोषणा कर दी थी। पुलिस द्वारा 8 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने के बाद भी उनका आज गुस्सा कम नहीं हुआ।                                  WhatsApp Image 2022 09 03 at 3.04.40 PM 3