WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

दिल दहला देने वाली घटना: शराबी बेटे द्वारा पिता की हत्या

WhatsApp Image 2026 04 02 At 17.04.18

दिल दहला देने वाली घटना: शराबी बेटे द्वारा पिता की हत्या

जानिए क्या हुआ था विवाद

छतरपुर: जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनोठा गांव के रगुनिया पुरवा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय पंचू कुशवाहा मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अपने खेत में लहसुन उखाड़ रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा रामकृपाल कुशवाहा उर्फ गुल्लू वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि वह रात से घर से गायब था और सुबह खेत पर पहुंचा।

प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, पिता ने बेटे से खेत के काम में हाथ बंटाने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे ने पास में पड़े डंडे से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

सिर पर गंभीर चोट लगने से पंचू कुशवाहा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। खेत में खून से लथपथ पिता को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही ईशानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी रामकृपाल कुशवाहा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी शराब का आदी था और अक्सर घर में विवाद करता रहता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।