Jabalpur Accident: तेज रफ्तार कार ने हाइवे की जाली पेंट कर रहे 20 से ज्यादा मजदूरों को कुचला, 2 की मौत, 11 की हालत गंभीर

133
मध्यप्रदेश के जबलपुर में डिवाइडर की जाली पर पेंट करने में जुटे मजदूर दोपहर में लंच कर रहे थे। बेकाबू क्रेटा कार चालक ने 20 मजदूरों को कुचल दिया। दो की मौत हो गई। कई मजदूरों की हालत गंभीर है।
जबलपुर:जबलपुर में एक तेज रफ्तार कार ने 20 से ज्यादा मजदूरों को रौंद दिया। मजदूर हाइवे पर लगी जाली को पेंट कर रहे थे, इसी दौरान कार ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मारी। एक्सीडेंट में घायल 2 मजदूरों की मौत हो गई। 11 मजदूरों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

देखिये -वीडियो-https://www.facebook.com/share/v/1H5zVCY6e2/

jabalpur accident
Jabalpur Accident:

रिंग रोड के एकता चौक पर दोपहर करीब 2 बजे हादसा उस वक्त हुआ, जब मजदूर खाना खा रहे थे। चैनवती बाई (40 साल) और लच्छो बाई (40 साल) ने दम तोड़ दिया। सभी मजदूर मंडला के बिहारिया गांव के रहने वाले हैं। पिछले डेढ़ महीने से जबलपुर में मजदूरी कर रहे हैं। डिवाइडर पर लगी लोहे की जालियों की सफाई के बाद वे वहीं बैठकर खाना खा रहे थे। बरेली से जबलपुर की ओर आ रही सफेद कार उन्हें रौंदते हुए निकल गई।

घायल मजदूर महंत उइके ने कहा कि हमारे सामने कार अचानक आई। इससे पहले कुछ समझ पाते वो सभी को कुचलते हुए निकल गई। हमारे कई साथी घायल होकर सड़क पर पड़े थे।बरेला TI अनिल पटेल ने कहा कि घायलों का इलाज जारी है। फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के CCTV कैमरों और टोल नाकों के फुटेज खंगाले रहे हैं। जल्द ही आरोपी ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

ग्रामीण सड़क पर दौड़ते डंपर ने बाइक सवारों को कुचला:दो की मौत, प्रशासन पर सवाल /