शातिर बदमाश दुष्कर्म का आरोपी जयस नेता कमलेश्वर डोडियार पुलिस की गिरफ्त में

_दर्जनों अपराध और दुष्कर्म का आरोपी हैं डोडियार,6 दिनों तक घने जंगलों में पुलिस ने मोर्चा संभाला तब पुलिस के हत्थे चढ़ा_ 

3029

शातिर बदमाश दुष्कर्म का आरोपी जयस नेता कमलेश्वर डोडियार पुलिस की गिरफ्त में

रतलाम: 22-23 वर्षीय युवती को शादी करने का झांसा देकर लगातार शारीरीक शोषण करने के मामले में जिले के सैलाना थाने के 3 हजार रूपए के साथ ही दर्जनों अपराध के फरार आरोपी कमलेश्वर डोडियार को आखिरकार पुलिस ने पकड़ ही लिया।

 

दुष्कर्म का आरोपी डोडियार पुलिस को चकमा देकर मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमाओं पर छुपता रहा।अपनी आपराधिक प्रवृत्ति का आरोपी एक बार पुलिस के हत्थे चढ़ भी गया और धता बताकर गिरफ्त से भाग निकला था।

IMG 20230116 WA0068

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक तिवारी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सैलाना को निर्देश देते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन किया था।

 

बता दें कि आरोपी अपनी पहचान छिपाकर मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के जंगलों में छिपता फिर रहा था, जिसे कई बार पुलिस टीम द्वारा पकड़ने का प्रयास किया।जो घने जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण पुलिस को चकमा देता रहा था।

IMG 20230116 WA0069

पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर को लगाया।मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी कमलेश्वर पिता ओंकारलाल डोडियार निवासी ग्राम राधा कुंआ थाना सरवन जिला रतलाम को राजस्थान के डूंगरपुर से अपना सामान लेकर भागते हुए गिरफ्तार किया ,जिसे न्यायालय पेश कर रिमांड भी मांगा गया हैं।

*इनकी रही सराहनीय भूमिका*

आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक अय्यूब खान,उनि.अमित शर्मा,उप निरीक्षक जितेंद्र चौहान साइबर सेल प्रभारी,शैलेंद्र सिंह सोलंकी थाना सरवन,प्रधान आरक्षक मनीष,प्रधान आरक्षक हिमांशु,आरक्षक विपुल भावसार सायबर सेल,आरक्षक रवि चंदेल, आरक्षक हिम्मत सिंह,आरक्षक राहुल पाटीदार सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं जिन्हें एसपी अभिषेक तिवारी द्वारा रतलाम द्वारा पुरूस्कृत किया जाएगा।

*आरोपी का आपराधिक रिकार्ड*

01

सरवन

144/2018

147,148,323,452,354,354-ए, 506 भादवि

 

02

सरवन

02/2021

147,148,353,332,336,188 भादवि व 3 (2) क सार्वजनिक सम्पति नुकसान निवारण अधिनियम 1984

 

03

सरवन

168/2021

धारा 188 भादवि

 

04

रावटी

166/2018

147,353,341 भादवि

 

05

रावटी

273/2018

धारा 295-ए भादवि

 

06

शिवगढ़

278/2020

323,295,147,188,506 भादवि

 

07

सैलाना

322/2021

188 भादवि

 

08

सैलाना

326/2021

188 भादवि

 

09

डीडीनगर

400/2021

188,269,270 भादवि व 51(b) आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005

 

10

पेटलावद

(झाबुआ)

135/2020

147,148,341,353,332, 427,506 भादवि व 3 (2) क सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984

 

11

थाना आई.ए. रतलाम

431/2016

294,323,506,34 भादवि

 

12

महिला थाना रतलाम

61/2022

376 (2) एन,469,506,294, 500 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।जिसे पकड़ने में सैलाना पुलिस को सफलता मिली,पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा है।

 

*क्या कहते हैं थाना प्रभारी*

आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया हैं जिस पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं आज उसे न्यायालय में पेश किया गया हैं जिससे पुछताछ के लिए रिमांड मांगा गया हैं।

*अय्यूब खान*

*थाना प्रभारी सैलाना*